स्टार किड का लगा टैग, फिर भी टैलेंट के दम पर बन गईं बॉक्स ऑफिस की ‘क्वीन’, 1 रोल ने तो बदल डाली करियर की दिशा

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड की वो खूबसूरत हसीना, जिसने करियर की शुरुआत में ही साबित कर दिया था कि एक्टिंग में उसका कोई सानी नहीं. आज वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. हसीना ने अपनी मेहनत और अलग-अलग किरदारों से साबित कर दिया कि वह अपने दम पर फिल्में हिट करा सकती है.

नई दिल्ली. बला की खूबसूरत वो परमसुंदरी, जिसकी एक्टिंग देख लोगों ने सिनेमाघरों में दांतों तले उंगलिया दबा ली थी. वो हसीना जो आज बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकी हैं. स्टार किड होने के बावजूद उन्होंने अपनी कला से अपनी अलग जगह बनाई.एक्ट्रेस के पति भी इंडस्ट्री के रॉकस्टार हैं.

जिस चुलबुली एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं आलिया भट्ट है. आज एक्ट्रेस अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली आलिया ने अपने टैलेंट, मेहनत और अलग-अलग किरदारों के दम पर खुद को बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक बनाया है.

आलिया ने स्टार किड होने के बावजूद उन्होंने अपने खुद के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है. बतौर लीड एक्ट्रेस उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी. पहली ही फिल्म से वह स्टार बन गई थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आलिया की इस फिल्म से वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी डेब्यू किया था. लेकिन आज आलिया, वरुण और सिद्धार्थ दोनों से ही काफी आगे हैं. करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म से डेब्यू करने वाली आलिया करण की सबसे बड़ी फ्लॉप में भी नजर आई थीं.

साल 2019 में आई कलंक में भी आलिया भट्ट नजर आई थीं. हिट की गारंटी वाली स्टारकास्ट, भारी भरकम बजट और भव्य सेट लगाने के बाद भी आलिया की ये फिल्म बड़ी प्लॉप साबित हुई थी. फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर तले करण जौहर और साजिद नाडियावाला ने किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह ढेर हो गई थी. (फोटो साभार: IMDB)

अपने करियर में आलिया ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने उड़ता पंजाब, राजी और डियर जिंदगी जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाकर खुद को एक बेहतरीन अभिनेत्री के तौर पर स्थापित किया. राजी के बाद तो वह अपने दम पर फिल्में हिट करानी वाली एक्ट्रेस बन गई थीं.

आलिया भट्ट ने अपने अब तक करियर में हिट फिल्मों की लाइन लगा रखी है. टू स्टेट्स, हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और गुली बॉय जैसी कई हिट फिल्में है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी.

साल 2022 में आई गंगूबाई में तो आलिया ने गंगूबाई के रोल में इतिहास ही रच दिया था. इस फिल्म ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी. संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने आलिया के छिपे हुनर को ना सिर्फ सभी के सामने लाया, बल्कि ये फिल्म आलिया के करियर के लिए रामबाण साबित हुई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP