सेमल के फल और फूलों की बनती है खास सब्जी, स्वाद में मटन कलेजी भी फेल; जानें रेसिपी
Last Updated:
Semal Fruit Vegetable Dish: सेमल के फल की सब्जी के आगे कलेजी भी फेल हो जाती है. ग्रामीण क्षेत्र की लक्ष्मी देवी ने सेमल की कली और फूलों की सब्जी के बारे में विशेष जानकारी दी. उनके अनुसार, पूर्वजों के जमाने से यह सब्जी बनती आ रही है. फल जैसे ही निकलता है और थोड़ा बड़ा होता है तो फूल आने से पहले ही इसे तोड़ लिया जाता है. फिर इसे पानी में उबालकर 10-15 मिनट धूप में सुखाया जाता है.
बहराइच: आपने सेमल के पेड़ से रुई (कपास) निकलते सुना होगा और लकड़ी भी मिलती है, लेकिन क्या आपने इसके फल और फूलों की सब्जी बनते देखी या खाई है? गांवों में लोग आज भी इसे बड़े चाव से खाते है. जानें कैसे बनती है यह सब्जी… इसे बनाना आसान है और कुछ सीक्रेट मसालों से इसे तैयार किया जाता है.
सेमल के फल की सब्जी के आगे कलेजी भी फेल हो जाती है. ग्रामीण क्षेत्र की लक्ष्मी देवी ने सेमल की कली और फूलों की सब्जी के बारे में विशेष जानकारी दी. उनके अनुसार, पूर्वजों के जमाने से यह सब्जी बनती आ रही है. फल जैसे ही निकलता है और थोड़ा बड़ा होता है तो फूल आने से पहले ही इसे तोड़ लिया जाता है. फिर इसे पानी में उबालकर 10-15 मिनट धूप में सुखाया जाता है. इसके बाद कलेजी की तरह काटकर सब्जी बनाई जाती है, जिसमें मीट मसाला और गोल्डी मसाला डालकर सूखी ड्राई सब्जी बनाई जाती है. यह सब्जी खाने में मटन कलेजी जैसी लगती है.
फूलों की भी सब्जी बनती है
लक्ष्मी देवी ने फूलों की सब्जी बनाने का तरीका भी बताया. फूलों के चारों ओर की लाल पत्तियों को तोड़कर बीच के हिस्से को पानी में उबालकर सुखाया जाता है. फिर चाकू से काटकर इसे मसालों के साथ अन्य सब्जियों की तरह पकाया जाता है. इसका स्वाद रोटी के साथ बड़े आराम से लिया जा सकता है और यह भी खाने में मटन कलेजी जैसी लगती है.