रेस्टोरेंट जैसा पनीर बटर मसाला, शेफ से सीखें 10 मिनट वाली रेसिपी – News18 हिंदी
Paneer Butter Masala Recipe: पनीर बटर मसाला रेस्टोरेंट के सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले व्यंजनों में से एक है. लेकिन आमतौर पर हम घर पर पनीर बटर मसाला नहीं बनाते क्योंकि इसमें बहुत समय लगता है और घर पर बना पनीर बटर मसाला रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट भी नहीं होता.
लेकिन आज मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने इस वीडियो में एक आसान 10 मिनट में बनने वाले पनीर बटर मसाले की रेसिपी शेयर की है, जिसका स्वाद किसी भी रेस्टोरेंट से बेहतर होगा!