Sanju Samson said We are not ice we are fire: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि अभिषेक के साथ उनकी जोड़ी फायर है

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

एक आग तो दूसरा ज्वाला… संजू ने बताया अभिषेक को अपना फायर जोड़ी

Last Updated:

Sanju Samson said We are not ice we are fire: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 के अंतिम तीन मैचों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा दी. इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में संजू ने विश्व कप में अपनी बैटिंग के अलावा ओपनिंग जोड़ीदार अभिषेक शर्मा को लेकर भी खुलकर बात की.

एक आग तो दूसरा ज्वाला... संजू ने बताया अभिषेक को अपना फायर जोड़ीZoom

संजू ने अभिषेक के साथ अपनी जोड़ी को बताया फायर

नई दिल्ली: हम आग और आग की जोड़ी है… ये कहना है टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और टी20 विश्व कप 2026 के हीरो संजू सैमसन का. संजू सैमसन ने ये बात टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए कही है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की शुरुआत बहुत ही निराशाजनक हुई थी. अभिषेक बैक टू बैक तीन मैचों में डक पर आउट हुए थे तो संजू टीम से ड्रॉप हो गए थे.

टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में मिली हार एक तरह से वेक अप कॉल साबित हुआ. साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में हर हाल में जीत चाहिए थी और उसी मैच से संजू सैमसन अपना कमबैक किया. इसके बाद फिर क्या था संजू का ये कमबैक भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया.

अभिषेक के साथ बल्लेबाजी पर क्या बोले संजू?

आईसीसी टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा इंडिया टुडे कॉन्क्लेव आए. इस दौरान बातचीत में संजू ने कहा, “हम बर्फ और आग नहीं, बल्कि आग और आग हैं. कभी वह बड़े शॉट लगाते हैं, कभी मैं. हमारे बीच केरल और पंजाब की दोस्ती है. हम चीजों को उलझाते नहीं हैं. वह मुझसे पूछते हैं कि गेंद कैसी आ रही है और मैं कहता हूं कि गेंद सामान्य है बस छक्का मार दो! अभिषेक बहुत बहादुर और शांत खिलाड़ी हैं.”

बता दें कि टूर्नामेंट के फाइनल अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ओपनिंग करते हुए 98 रनों की पार्टनरशिप की थी, जिससे भारत को पावरप्ले में जबरदस्त शुरुआत मिली. इस शानदार शुरुआत का फायदा उठाते हुए बाकी टीम ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की और भारत ने फाइनल में 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस तरह फाइनल में टीम इंडिया ने 96 रन से मैच जीता था.

अभिषेक शर्मा ने क्या कहा?

संजू के साथ कार्यक्रम में आए अभिषेक शर्मा ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ एक ट्रॉफी जीतना नहीं है. उन्होंने कहा, “इसे पचाना आसान नहीं है. मेरा एकमात्र लक्ष्य देश के लिए आईसीसी ट्रॉफियां जीतना था. टूर्नामेंट की शुरुआत वैसी नहीं रही जैसी मैं चाहता था, लेकिन टीम अच्छा कर रही थी. मेरा सपना सिर्फ एक टूर्नामेंट जीतना नहीं, बल्कि कई और खिताब जीतना है.”

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP