पूड़ी तलने के बाद बचे तेल को कैसे बनाएं हेल्दी, बार-बार गर्म हुआ यूज करने से हो सकता है कैंसर!
Last Updated:
घर में पूड़ी, पकौड़े या समोसे तलने के बाद अक्सर कड़ाही में काफी तेल बच जाता है. कई लोग इस तेल को बार-बार गर्म करके दोबारा इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार बार-बार गर्म किया गया तेल शरीर में हानिकारक तत्व बढ़ा सकता है. ऐसे में जरूरी है कि बचे हुए तेल को सही तरीके से साफ करके इस्तेमाल किया जाए.

घर में पूड़ी, पकौड़े या समोसे जैसी चीजें तलने के बाद अक्सर कड़ाही में काफी तेल बच जाता है. कई लोग इस बचे हुए तेल को दोबारा इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन बार-बार गर्म किए गए तेल का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. विशेषज्ञों के मुताबिक तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें हानिकारक तत्व बनने लगते हैं, जो शरीर के लिए खतरनाक हो सकते हैं. लंबे समय तक ऐसा तेल खाने से पाचन संबंधी समस्याएं, मोटापा और यहां तक कि गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि बचे हुए तेल को सही तरीके से संभालकर और सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल किया जाए.
जब तेल को बार-बार तेज आंच पर गर्म किया जाता है, तो उसमें मौजूद फैट की संरचना बदलने लगती है. इससे ट्रांस फैट और फ्री रेडिकल्स जैसे हानिकारक तत्व बनने लगते हैं. ये तत्व शरीर में सूजन बढ़ाने, दिल की समस्याएं पैदा करने और लंबे समय में गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकते हैं. अगर तेल बहुत ज्यादा काला हो गया हो, उससे तेज गंध आने लगे या उसमें जले हुए कण दिखें, तो ऐसे तेल का दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
ऐसे करें बचे हुए तेल को साफ
अगर तेल ज्यादा जला हुआ नहीं है, तो उसे इस्तेमाल करने से पहले साफ करना जरूरी है. सबसे पहले तेल को ठंडा होने दें और फिर छलनी या कपड़े की मदद से उसमें मौजूद जले हुए कणों को छान लें. इससे तेल पहले से थोड़ा साफ हो जाता है और उसमें मौजूद गंदगी अलग हो जाती है.
अरारोट की मदद से दूर करें गंध और गंदगी
तेल में मटमैलेपन या गंध को दूर करने के लिए एक आसान ट्रिक अपनाई जा सकती है. इसके लिए थोड़ा सा पानी लें और उसमें अरारोट मिलाकर पतला घोल तैयार करें. अब इस घोल को तेल में डालकर हल्का गर्म करें. ऐसा करने से तेल में मौजूद गंदगी अरारोट के साथ चिपक जाती है. इसके बाद तेल को दोबारा छान लें, जिससे वह पहले से ज्यादा साफ दिखाई देने लगता है.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें