चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग नहीं करेंगे संजू सैमसन? इस नंबर पर मौका मिलना तय!

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग नहीं करेंगे सैमसन? इस नंबर पर मौका मिलना तय!

Last Updated:

Sanju Samson IPL 2026 Batting Position: भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि आईपीएल 2026 में संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नंबर-3 पर बैटिंग के लिए आना चाहिए. रैना का कहना ​​है कि सैमसन के नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने से टीम के बैटिंग ऑर्डर में बेहतर संतुलन बना रहेगा. उन्होंने आयुष म्हात्रे और सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को ही ओपनिंग कराने की सलाह दी.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग नहीं करेंगे सैमसन? इस नंबर पर मौका मिलना तय!Zoom

सुरेश रैना ने सैमसन को नंबर-3 पर उतारने की सलाह दी.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी रहे सुरेश रैना ने कहा है कि संजू सैमसन को टीम के लिए तीन नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. तीन नंबर पर खेलते हुए वह टीम के बल्लेबाजी क्रम को संतुलन देंगे. सुरेश रैना ने कहा कि सीएसके के लिए रुतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे को पारी की शुरुआत करनी चाहिए. सैमसन को बैटिंग यूनिट को संभालने और टॉप ऑर्डर को मिडिल ऑर्डर से जोड़ने के लिए नंबर 3 पर रखना चाहिए.

जियो हॉटस्टार पर रैना ने कहा, ‘वह इतने सालों तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे. मुझे लगता है कि यहां उनका रोल साफ होगा. गायकवाड़ और म्हात्रे पारी की शुरुआत करें और संजू नंबर तीन पर खेलें तो अच्छा होगा, क्योंकि तब डेवाल्ड ब्रेविस नंबर चार पर आएंगे, शिवम दुबे नंबर पांच पर आएंगे, और उसके बाद एमएस धोनी आएंगे. मुझे लगता है कि वह सिर्फ आखिरी दो या तीन ओवर ही खेलेंगे.’ रैना ने बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन का समर्थन किया.

सुरेश रैना ने सैमसन को नंबर-3 पर उतारने की सलाह दी.

उन्होंने कहा, ‘संजू एक कीपर के तौर पर वहां रहेंगे. हमने देखा कि जब वह विश्व कप में खेले तो उन्होंने कैसा माहौल बनाया. उन्होंने वहां सभी का स्वागत किया. रैना सीएसके के लिए तीन नंबर पर ही बल्लेबाजी करते थे और टीम की बल्लेबाजी का मुख्य स्तंभ थे. उनके बाद टीम को उनके जैसे बल्लेबाज की इस क्रम पर तलाश है.’

सैमसन को आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था. सैमसन के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है. वह 177 आईपीएल मैचों में 30.95 की औसत से 4704 रन बना चुके हैं. इस दौरान 3 शतक और 26 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं.

संजू सैमसन का टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा था, और उनकी बल्लेबाजी भारत के चैंपियन बनने का मुख्य कारण रही. वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में नाबाद 97, सेमीफाइनल में 89, और फाइनल में 89 रन की सैमसन की पारी ने भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. कुल 5 मैचों में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था. विश्व कप में संजू की बल्लेबाजी देखने के बाद फैंस खासकर सीएसके फैंस की उनसे उम्मीद बढ़ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP