वैशाली में गैस का मारामारी, सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें, देखेंं Ground Report
ईरान-इजराइल संघर्ष के वैश्विक असर के बीच वैशाली जिले में एलपीजी गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. युद्ध की आशंका और कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद होने से घरेलू सिलेंडरों की मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें और अफरा-तफरी का माहौल है. हालांकि, जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने जिले में पर्याप्त गैस स्टॉक होने का दावा करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, लेकिन जमीनी हकीकत चुनौतीपूर्ण है.
