भोपाल में गैंगवार! रईस के घर पर फायरिंग में बेटा घायल, अस्पताल में भी हमला

Share to your loved once


Last Updated:

भोपाल के अशोका गार्डन में कुख्यात लल्लू रईस के घर पर शनिवार तड़के 8-10 बदमाशों ने फायरिंग की. इसमें उसके बेटे इमरान के पैर में गोली लगी. बताया जा रहा है कि हमलावर शादाब गेट गिरोह के हैं. अस्पताल ले जाते समय इमरजेंसी गेट पर भी गोलीबारी हुई. यह गैंगवार पुरानी रंजिश कारण हुई है. भोपाल पुलिस जांच में जुटी है और वह सीसीटीवी खंगाल रही है. इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

ख़बरें फटाफट

भोपाल में गैंगवार! रईस के घर पर फायरिंग में बेटा घायल, अस्पताल में भी हमलाZoom

फायरिंग में घायल इमरान को हमीदिया अस्‍पताल में भर्ती कराया है.

शिवकांत आचार्य
भोपाल.
राजधानी में शनिवार तड़के अशोका गार्डन के शंकर गार्डन इलाके में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस के घर पर 8 से 10 हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमलावरों ने लल्लू के बेटे इमरान का पीछा करते हुए घर पहुंचकर पीछे से गोलियां चलाईं, जिसमें इमरान के पैर में गोली लग गई. घटना सुबह करीब 5:45 बजे की है, जब इलाका सो रहा था और अचानक गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई. घायल इमरान को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी बदमाश पीछा करते हुए पहुंचे और इमरजेंसी गेट पर फायरिंग की, जिससे अस्पताल की खिड़कियां और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं. पुलिस को खाली कारतूस मिले, लेकिन गनीमत रही कि कोई और घायल नहीं हुआ.

लल्लू रईस ने खुद बताया कि अस्पताल में उनके ऊपर निशाना साधा गया. यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है, जिसमें दो साल पहले इमरान ने शादाब गेट के भाई पर हमला किया था, जिसमें उंगलियां कट गई थीं. लल्लू रईस शहर के उन बदमाशों में से हैं जो अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ वीडियो बनाकर पुलिस को सूचित करते हैं, जिससे आरोपी गिरोह का कारोबार बंद हो जाता है. बदले में आरोपी उन्हें मारने की फिराक में रहते हैं. शादाब गेट गिरोह शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध जुआ चला रहा था, और लल्लू की वजह से कई बार पुलिस कार्रवाई हुई. अस्पताल में फायरिंग ने मामला और गंभीर बना दिया, क्योंकि सरकारी अस्पताल जैसी जगह पर भी बदमाश बेखौफ होकर हमला कर सकते हैं.

पूरा इलाका दहशत में, घर और हमीदिया अस्‍पताल में भी फायरिंग
पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह 5:45 बजे शादाब गेट गिरोह के 8-10 सदस्यों ने इमरान का पीछा किया और घर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इमरान घर में घुसकर गेट लॉक कर लिया, लेकिन पैर में गोली लग गई. हमलावरों ने घर की दीवारों और खिड़कियों पर गोलियां दागीं. घायल को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां बदमाश भी पहुंचे और इमरजेंसी गेट पर फायरिंग की. लल्लू रईस बाल-बाल बचे.

आरोपी गिरोह और पुरानी रंजिश की जड़
मुख्य आरोपी शादाब गेट, उसके साथी शावर (शाबर मौलाना), गुड्डू स्टेशन, अल्लू परवेज और अन्य 4-6 लोग. रंजिश दो साल पुरानी है – इमरान ने शादाब के भाई पर हमला किया था, जिसमें उंगलियां कट गईं. लल्लू रईस अवैध जुआ के खिलाफ वीडियो बनाते हैं, जिससे गिरोह का नुकसान होता है और वे बदला लेना चाहते हैं. अशोका गार्डन और कोहेफिजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. आरोपियों की तलाश जारी है. एसीपी अनिल बाजपेयी ने कहा, “जांच चल रही है, फुटेज देखकर कार्रवाई होगी.” लल्लू परिवार को सुरक्षा दी गई है.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP