धनु राशि वालों का आज का दिन रहेगा शुभ, घर में खुशियों का माहौल, प्यार के मामले में रहेगा अच्छा दिन, करें ये उपाय

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 14 march 2026: धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन आज काफी खुशियों से भरा रहेगा. आज के दिन आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. हालांकि वाहन चलाने के दौरान आपको आज काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है.आपको कोई चोट-चपेट लगने की भी संभावना बन रही है.

 धनु राशि वालों का आज का दिन रहेगा शुभ, घर में खुशियों का माहौल,करें ये उपायZoom

Aaj ka dhanu Rashifal 14 march

14 मार्च 2026 को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में निवास करेंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन वारियान योग और उत्तराषाढ़ नक्षत्र का संयोग बनेगा. जिसका असर सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा.

ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा से बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों पर भी इस योग का असर देखने को मिलेगा. आज के दिन आपको कोई पुरानी बात परेशान कर सकती है. आज के दिन आप उन सभी बातों को छोड़कर आगे बढ़ें तो आपके लिए शुभ रहेगा. उन्होंने बताया कि इसके अलावा धनु राशि के जातकों का दिन आज काफी खास होने वाला है. आज के दिन आपको अपने जीवन में कई तरह के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.

खुशियों से भरा रहेगा घर का माहौल 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन आज काफी खुशियों से भरा रहेगा. आज के दिन आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. हालांकि वाहन चलाने के दौरान आपको आज काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है. आज के दिन थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. आपको कोई चोट-चपेट लगने की भी संभावना बन रही है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन कोई नया सामान खरीदना पड़ सकता है. इतना ही नहीं आज के दिन आपको किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. खासकर किसी भी तरह के कामकाज में अगर आप लापरवाही बरतेंगे, तो उसका दूरगामी परिणाम आपको देखने को मिलेगा. आज के दिन आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में और खुशी आएगी.

प्यार के मामले में ऐसा रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज काफी खूबसूरत रहने वाली है. आज आपको अपने जीवन में नया प्यार प्राप्त हो सकता है. आज आप उस प्यार का एहसास कर सकते हैं. आपके जीवन में किसी की एंट्री से जीवन का माहौल बदल सकता है. धनु राशि के जातकों को आज अपने काम वाले स्थल पर काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. धनु राशि के जातकों को आज किसी पारिवारिक समारोह में भी शामिल होना पड़ सकता है. आज के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से आपको खुशियां मिलेगी. धनु राशि के जातकों को आज भगवान सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 5 और शुभ रंग नारंगी रहने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP