हेल्दी नाश्ते से करें सुबह की शुरूआत, बिना तेल के ये ब्रेकफास्ट देंगे भरपूर पोषण, सेहत भी रहेगा फिट

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

हेल्दी नाश्ते से करें दिन की शुरुआत, बिना तेल का ब्रेकफास्ट रखेगा फिट

Last Updated:

Healthy Breakfast Recipe: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की सेहत और ऊर्जा को तय करता है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स बिना तेल वाले यानी जीरो ऑयल ब्रेकफास्ट को बेहतर विकल्प मानते हैं. इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और पाचन तंत्र पर भी ज्यादा दबाव नहीं पड़ता. ओट्स उपमा, पनीर कॉर्न सलाद और बिना तेल की आलू की रोटी जैसे विकल्प हल्के और पौष्टिक माने जाते हैं. इनमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर होता है, जो वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है. खास बात यह है कि ये नाश्ते कम समय में आसानी से तैयार हो जाते हैं और स्वाद में भी अच्छे लगते हैं.

सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन की सेहत और एनर्जी को तय करता है. अगर दिन की शुरुआत पौष्टिक और हल्के भोजन से की जाए तो शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और काम करने की एनर्जी भी बनी रहती है. आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं, इसलिए हेल्दी डाइट की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं. इसी वजह से बिना तेल वाले नाश्ते यानी जीरो ऑयल ब्रेकफास्ट की डिमांड भी बढ़ती जा रही है, जो स्वाद और सेहत दोनों का अच्छा संतुलन देता है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बिना तेल का नाश्ता शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है. ऐसे नाश्ते में कैलोरी कम होती है और यह पाचन तंत्र पर भी ज्यादा दबाव नहीं डालता. जिन लोगों को वजन नियंत्रित रखना है या दिल और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचना है, उनके लिए यह आदत बहुत लाभदायक साबित हो सकती है. अच्छी बात यह है कि बिना तेल के भी कई ऐसे नाश्ते बनाए जा सकते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं.

अगर आप हल्का और पौष्टिक नाश्ता करना चाहते हैं तो ओट्स उपमा एक अच्छा विकल्प है. ओट्स में फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें ओट्स डाल दें. इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए प्याज, टमाटर और सब्जियां जैसे गाजर, मटर या शिमला मिर्च मिला दें. यह नाश्ता स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जब यह मिश्रण लगभग 5 से 10 मिनट तक पक जाए तो इसमें स्वाद के अनुसार नमक, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डाल दें. इसके बाद इसे कुछ देर और पकने दें ताकि सभी स्वाद अच्छी तरह मिल जाएं. तैयार ओट्स उपमा हल्का, सुपाच्य और पोषण से भरपूर होता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और सुबह की जल्दी में भी इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.

इसके अलावा अगर आप नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर और हल्का भोजन करना चाहते हैं तो पनीर कॉर्न सलाद एक शानदार विकल्प है. इसे बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन में पनीर के छोटे-छोटे टुकड़ों को हल्का सा रोस्ट कर लें. इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और स्वीट कॉर्न डालकर अच्छी तरह मिला दें. स्वाद के लिए इसमें नमक और मसाले भी डाल सकते हैं.

अगर आप कुछ सिंपल लेकिन भरपेट नाश्ता चाहते हैं तो बिना तेल की आलू की रोटी भी एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इसके लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें और उसमें नमक व मसाले मिला दें. इसके बाद इस मिश्रण को आटे में मिलाकर आटा गूंध लें. अब इस आटे से रोटी बनाकर नॉन स्टिक तवे पर सेक लें. ये रोटियां इतनी स्वादिष्ट होती हैं कि इन्हें चटनी के साथ खाने पर इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP