धुरंधर 2 में पाकिस्तान आर्मी भी करेगी हमजा का सपोर्ट, बिके 5.4 लाख टिकट, इस विलेन से होगी तगड़ी फाइट
Last Updated:
आदित्य धर के निर्दशन में बनी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही धुंआधार कमाई कर रही है. मूवी रिलीज के पहले दिन 150 करोड़ से ओपनिंग ले सकती है. मेकर्स की प्लानिंग ओपनिंग डे पर 200 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड पर है. इतना तो तय है कि मूवी को 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग मिलेगी. मूवी के लिए 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. प्री-पेड शो 18 मार्च से शुरू होंगे. यह फिल्म 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है. ये बड़े रिकॉर्ड कौन से हैं, आइये जानते हैं. साथ ही हाल ही में रिलीज ‘आरी-आरी’ सॉन्ग से मिले सबसे हिंट पर भी बात करते हैं. इसी गाने में क्लाइमैक्स का क्लू छिपा है.
हाल ही में धुरंधर 2 का वीडियो सॉन्ग ‘आरी-आरी’ रिलीज हुआ था. आरी-आरी सॉन्ग एक पंजाबी सॉन्ग है, जिसकी एक लाइन को छुपा लिया गया है. यह लाइन है ‘बारी बरसी खटन गया सी’ जिसका अर्थ है ‘बारह साल कमाने के लिए गया था’. यानी एक ऐ सा इंसान जो 12 साल अपने घर से दूर जाता है नाम कमाने के लिए और बहुत बड़ी खबर लेकर घर लौटता है. इससे साफ संकेत है कि हमजा अली मजारी भले ही पाकिस्तान में मारा जाए लेकिन जसकीरत सिंह रंगी भारत लौटेगा. इसलिए रणवीर सिंह का टर्बन लुक वायरल हुआ था.
फैंस थ्योरी के मुताबिक, जिस पास्ट के वजह से जसकीरत सिंह रंगी का परिवार खत्म हुआ, उसका कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा हो सकता है. कोई ऐसा इंसान जो जसकीरत सिंह रंगी की जिंदगी को खून-खराबे से भर गया था, कहीं उसी का शिकार करने के लिए जसकीरत अपनी पहचान छिपाकर ल्यारी तो नहीं गया था. हो सकता है कि क्लाइमैक्स में वो उस शिकार को अपने घर लेकर आए. धुरंधर की शुरुआत एक विमान हाइजैक से हुई थी और मूवी की कहानी भी हाइजैक से हो सकती है. यानी पाकिस्तानी आतंकवादी को भारत लाया जा सकता है.
सबसे बड़ा शॉकिंग ट्विस्ट यमी गौतम लेकर आने वाली हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म में उनकी एंट्री हॉस्पिटल सीन से होगी. वही से हारी हुई बाजी पलट जाएगी. मूवी के आखिरी 45 मिनट का क्लाइमैक्स होश उड़ा देने वाला है. यमी गौतम पहले ही हिंट दे चुकी हैं कि धुरंधर 2 एक इमोशनल फिल्म साबित होगी. धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स में मेन फाइट हमजा और मेजर इकबाल के बीच होगी. सबसे ज्यादा रोचक बात यह है कि हमजा पाकिस्तान आर्मी का सपोर्ट हासिल करेगा और मेजर इकबाल पर हमला करेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इतना ही नहीं, धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर 5 बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर सकती है. अब तक हाइएस्ट ओपनिंग कलेक्शन का रिकॉर्ड पुष्पा 2 के नाम है. अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने पहले दिन 70.30 करोड़ रुपये कमाए थे. एक दिन में सबसे ज्यादा पैसे छापने का रिकॉर्ड भी इसी फिल्म के नाम है. पुष्पा 2 ने रिलीज के चौथे ही दिन देशभर से 85 करोड़ रुपये कमाए थे. इस बात की पूरी संभावना है कि धुरंधर 2 रिलीज होने के पहले या दूसरे ही दिन ये दोनों रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने पहले वीकेंड में 285.70 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का चार दिन का एक्सटेंडेड वीकेंड मिला था. कुछ इसी तरह की सिचुएशन धुरंधर 2 के साथ है. मूवी 19 मार्च को रिलीज हो रही है, इस तरह से फिल्म को 4 दिन का वीकेंड मिलेगा. हालांकि इसके पेड प्रिव्यू 17 मार्च से ही शुरू हो जाएंगे. यह सब कमाई ओपनिंग डे में शामिल की जाएगी. धुरंधर 2 को 4 दिन से ज्यादा का वीकेंड मिलेगा, ऐसे में पूरी संभावना है कि फिल्म पुष्पा 2 का वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी.
वीकेंड के बाद वर्किंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के नाम है. फिल्म ने सोमवार को रिपब्लिक डे के दिन 59 करोड़ का बिजनेस किया था. धुरंधर 2 इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर सकती है. बाजार में फिल्म को लेकर जबर्दस्त बज है. पुष्पा 2 को आठ दिन का लंबा हफ्ता मिला था. इन 8 दिनों में फिल्म ने देशभर से 425 करोड़ का कलेक्शन किया था. धुरंधर इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है. माना जा रहा है कि फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन का लक्ष्य 150 करोड़ रखा गया है.
दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के नाम है. मूवी ने दूसरे हफ्ते में 143 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसमें शुक्रवार-शनिवार और रविवार का कलेक्शन शामिल है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कुल 253 करोड़ कमाए थे. यह अब तक का सबसे हाइएस्ट कलेक्शन है. तीसरे हफ्ते में धुरंधर ने 172 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाले थे. यह रिकॉर्ड भी इसी मूवी के नाम है. इन सभी रिकॉर्ड को धुरंधर 2 धवस्त कर सकती है, इसकी पूरी संभावना है.
हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ ही है. मूवी हिंदी भाषा में रिलीज की गई थी और इसने 838 करोड़ का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए. माना जा रहा है कि धुरंधर 2 इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी. धुरंधर 2 हिंदी के साथ-साथ चार अन्य भाषाओं में भी रिलीज हो रही है. दुनियाभर में फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.
हिंदी सिनेमा के इतिहास में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म आमिर खान की ‘दंगल’ है जो कि 2016 में रिलीज हुई थी. दंगल ने 2070 करोड़ की कमाई की थी. अकेले चीन से फिल्म ने 1300 करोड़ कमाए थे. धुरंधर 2 चीन में तो रिलीज नहीं हो रही है लेकिन फिर भी यह फिल्म 2500 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो धुरंधर 2 आमिर खान की दंगल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ देगी.