14 मार्च को चंद्रमा का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेगा प्रभाव, आज जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य? जानिए

Share to your loved once


Last Updated:

14 March 2026 Born Babies Horoscope: अयोध्या के ज्योतिषाचार्य आचार्य सीताराम दास के अनुसार 14 मार्च 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों पर चंद्रमा का प्रभाव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र स्थिरता, नेतृत्व क्षमता और दीर्घकालिक सफलता का प्रतीक माना जाता है. इस नक्षत्र में जन्मे बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना देखने को मिल सकती है. शिक्षा और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में इनके सफल होने की संभावना रहती है. नामकरण के लिए इस दिन ‘भे’, ‘भो’, ‘जा’ और ‘जी’ अक्षर शुभ माने गए हैं.

14 March 2026 Born Babies Horoscope: सनातन परंपरा में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ही व्यक्ति के भविष्य तथा ग्रह नक्षत्र का आकलन किया जाता है. प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होता है. जिसका प्रभाव भी व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक देखने को मिलता है. ऐसी स्थिति में आज 14 मार्च है और आज के दिन ग्रह नक्षत्र की क्या स्थिति रहेगी. आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा. किस अक्षर से नाम लिखना शुभ माना जाएगा. चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं.

आज चंद्रमा का प्रभाव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेगा
दरअसल अयोध्या के आचार्य सीताराम दास ने बताया कि 14 मार्च 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ग्रह-नक्षत्र की स्थिति ज्योतिषीय दृष्टि से काफी विशेष मानी जा रही है. इस दिन चंद्रमा का प्रभाव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेगा, जो स्थिरता, नेतृत्व क्षमता और दीर्घकालिक सफलता का प्रतीक माना जाता है. इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों में बचपन से ही आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति स्पष्टता देखने को मिल सकती है.ऐसे बच्चे सामान्यतः अपने निर्णय स्वयं लेने वाले, जिम्मेदारी निभाने वाले और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाले होते हैं.कई बार इनका स्वभाव शांत दिखाई देता है, लेकिन भीतर से ये बहुत दृढ़ इच्छाशक्ति वाले माने जाते हैं.

ऐसा रहेगा भविष्य 
इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर सूर्य और चंद्रमा दोनों का संतुलित प्रभाव रहने से इनके व्यक्तित्व में नेतृत्व और संवेदनशीलता का सुंदर मेल दिखाई दे सकता है. परिवार और समाज में ये बच्चे सम्मान प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में इनकी रुचि गंभीर विषयों, प्रशासन, तकनीक, प्रबंधन और शोध जैसे क्षेत्रों में अधिक देखी जा सकती है. आगे चलकर ऐसे बच्चे अपने परिश्रम से उच्च पद प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं.साथ ही ये अपने परिवार के प्रति उत्तरदायी और परंपराओं का सम्मान करने वाले भी हो सकते हैं.

नामकरण के शुभ अक्षर 
14 मार्च 2026 के दिन शुभ मुहूर्त भी विशेष माने गए हैं. अभिजीत मुहूर्त लगभग सुबह 11:54 बजे से दोपहर 12:42 बजे तक रहेगा, जबकि अमृत काल रात्रि 9:56 बजे से 11:40 बजे तक शुभ माना गया है. इन समयों में जन्म होने पर बच्चे के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक संतुलन और शुभ फल बढ़ने की मान्यता है.नामकरण के लिए इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अनुसार ‘भे’, ‘भो’, ‘जा’, ‘जी’ अक्षर शुभ माने जाते हैं.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP