कानपुर में बस हादसे में 1 की मौत, 13 घायल; उन्नाव में BSA ऑफिस के बाबू का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल
UP News and Updates in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…
देवरिया में अधूरी सड़क पर ग्रामीणों का आक्रोश
देवरिया के सलेमपुर तहसील क्षेत्र में रोपन छपरा–परासी चकलाल सड़क मार्ग दो साल बाद भी अधूरा पड़ा है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 7.27 करोड़ रुपये की लागत से 5.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण वर्ष 2024-25 तक पूरा होना था. यह मार्ग दो दर्जन से अधिक गांवों की लाइफलाइन माना जाता है, लेकिन विभाग अब तक ठेकेदार से काम पूरा नहीं करवा सका. नाराज ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में अर्धनिर्मित सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की है.
कानपुर में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस ट्रक से टकराई, 1 की मौत, कई घायल
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में इस्पात नगर पुल पर टूरिस्ट बस और खड़े ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. बस में करीब 50 तीर्थयात्री सवार थे, जो नासिक से अयोध्या होते हुए नेपाल जा रहे थे. हादसे में 13 यात्री घायल हुए, जिनमें 5 की हालत गंभीर है, जबकि 1 यात्री की मौत हो गई. सभी घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बस चालक को झपकी आने से बस खड़े ट्रक में जा घुसी. फायर विभाग और पुलिस ने बस काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला.
उन्नाव में शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा, 50 हजार रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल
उन्नाव के बीएसए ऑफिस में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. यहां तैनात बड़े बाबू उदयवीर सिंह का 50 हजार रुपये रिश्वत मांगते हुए वीडियो सामने आया है. आरोप है कि तमोरिया बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल से नोटिस खत्म कराने के नाम पर पैसे मांगे गए. खुफिया कैमरे में कैद वीडियो में बाबू ने कबूल किया कि साहब के कहने पर ही नोटिस की कार्रवाई होती है. करीब 15 साल से बीएसए ऑफिस में तैनात बाबू पर पैसे न देने पर स्कूल को बार-बार नोटिस देने का भी आरोप है. मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.
टेम्प्रेचर टॉर्चर, मार्च के महीने में में मई वाली गर्मी
मार्च का महीना चल रहा है, लेकिन तापमान मई वाला हो गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आजकल मार्च के महीने में गर्मी सितम ढहा रही है, मेरठ में पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इतनी भीषण गर्मी का मार्च के महीने में पड़ना गेंहू की फसल को दिक्कत देने वाला हो सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगामी 15 मार्च को बारिश हो सकती है. अगर बारिश होती है तो गेहूं की फसल को राहत मिलेगी नहीं तो किसानों के लिए मार्च वाली यह गर्मी नुकसानदायक साबित हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक किसानों को सलाह देते हुए भी नजर आते हैं कि कैसे अपने खेतों में नमी बरकरार रखें.
मेरठ: सड़क पर नमाज पढ़ने वालों का होगा पासपोर्ट जब्त! एसएसपी अविनाश पांडे का सख्त बयान
मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने ईद से पहले पीस कमेटी की बैठक में बड़ा ऐलान किया है. सड़क पर नमाज पढ़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, FIR दर्ज होगी और पासपोर्ट जब्त किया जाएगा. कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं. ड्रोन से निगरानी, संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात रहेगी, LIU सक्रिय, पैरामिलिट्री फोर्सेस नजर रखेंगी. सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर.
आज प्रयागराज आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर आज प्रयागराज आएंगे. सुबह 9:55 पर सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारी से मुलाकात करेंगे. सुबह 11:00 बजे अरैल में सम्राट हर्षवर्धन बुद्ध विहार में सम्राट अशोक महान के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण करेंगे. दोपहर 12:10 पर परेड में प्रादेशिक सरस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. दोपहर 3:15 बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. शाम 6:30 एक निजी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. शाम 7:10 बजे होटल त्रिवेणी दर्शन में एक वैवाहिक समारोह में शिरकत करेंगे. डिप्टी सीएम सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. 15 मार्च को सुबह 11:15 बजे परेड ग्राउंड में प्रादेशिक सड़क महोत्सव का निरीक्षण करेंगे. इस मौके पर कार्यकर्ता होली मिलन समारोह में भी शिरकत करेंगे. दोपहर 2:35 पर सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. शाम 7:30 बजे लाउदर रोड पर आयोजित काव्य गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. देर शाम 8:55 बजे बमरौली एयरपोर्ट प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.
बिजनौर के धामपुर गांव में RSS कार्यकर्ता के घर पर रात 3 बजे हमला
बिजनौर जिले के थाना धामपुर अंतर्गत धामपुर गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता के घर पर रात करीब 3 बजे हमला हुआ. मामूली कहासुनी के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने सीढ़ी लगाकर घर में घुसकर तोड़फोड़, फायरिंग और लूटपाट की. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पुलिस पर भी हमला किया और पथराव से कई लोग घायल हो गए. घटना से हिंदू समाज में आक्रोश फैल गया, जिससे इलाके में जमकर हंगामा मचा. भाजपा विधायक अशोक राणा मौके पर पहुंचे, पुलिस बल तैनात है. हालांकि, प्रशासन या पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी अभी तक नहीं पहुंचा. पुलिस जांच में जुटी है.
अब अंकिता शर्मा बदायूं की एसएसपी
सीएम योगी ने बदायूं में HPCL में दो अफसरों की हत्या के मामले में सख्त कार्रवाई की है. उन्होंने बदायूं एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह को पद से हटाया. वहीं, कासगंज एसपी अंकिता शर्मा को बदायूं भेजा गया. अंकिता शर्मा बनाई गई बदायूं की एसएसपी.
सीएम योगी की मां पर टिप्पणी कर फंसा मौलाना, अब विरोध बिहार पहुंचा
सीएम योगी की मां पर मौलाना की टिप्पणी का विरोध यूपी से बिहार पहुंच गया है. बिहार के रहने वाले मौलाना सलीम पर अब तक कार्रवाई न होने के विरोध में सड़कों पर बीजेपी नेता उतरे. बिहार के सारण में बीजेपी जिलाध्यक्ष ने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया. मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर फूंका पुतला.
जौनपुर में जियारत करने गई महिला से गैंगरेप
जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र से मामला सामने आया है. यहां जियारत करने गयी महिला के साथ गैंगरेप किया गया. गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती. चिकित्सकों ने मेडिकल मुआयना के बाद जिला अस्पताल किया रेफर. पुलिस घटना को मान रही है संदिग्ध. पुलिस महिला को कस्टडी में लेकर घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी.
गाजियाबाद के बाद दिल्ली-एनसीआर में आतंकी संगठनों के डिजिटल नेटवर्क का अंदेशा, जैश से है लिंक
गाजियाबाद के मसूरी के नाहल गांव से संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली-एनसीआर में आतंकी संगठनों के डिजिटल नेटवर्क का अंदेशा है. जांच एजेंसियों को शक है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोग सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने की कोशिश कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस से प्रतिबंधित संगठनों के वीडियो, लिंक और सामग्री मिलने की बात सामने आई है. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने और नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहे थे. एजेंसियां आरोपियों के मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल डेटा की फोरेंसिक जांच कर रही हैं, ताकि देश-विदेश में बैठे नेटवर्क के तारों का पता लगाया जा सके. वहीं एक आरोपी के पाकिस्तान में छिपे आतंकी उबैदुल्ला से संभावित संपर्क की भी जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अब आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की तैयारी में जुटी है.
दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा आज से शुरू
UP में 2 दिवसीय दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो रही है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कराई जाएगी दरोगा लिखित परीक्षा. पुलिस, प्रशासन के साथ STF समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियो की निगरानी में परीक्षा होगी. आज 14-15 मार्च को सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी परीक्षा. UP के 1090 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा. 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल, 16 हजार CCTV कैमरो की निगरानी में होगी परीक्षा.
कानपुर में एक शोरूम में आग
कानपुर के एक शोरूम में लगी आग. जाजमऊ फायर स्टेशन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग पर काबू का किया जा रहा प्रयास. लाखों का माल जल के खाक हुआ. लाल बंगला क्षेत्र का मामला.
सहारनपुर को आज सीएम योगी देंगे बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर को बड़ी सौगात देने और विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंच रहे हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री हरियाणा के कैथल से सीधे सहारनपुर आएंगे. उनका मुख्य फोकस मां शाकुंभरी देवी कॉरिडोर और पर्यटन सुविधाओं पर रहेगा. शाम को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे लखनऊ के लिए वापसी करेंगे. सीएम दोपहर 2:25 बजे कैथल से सीधे चौपर द्वारा सहारनपुर के नगला माफी हेलीपैड पहुंचेंगे. दोपहर 2:35 बजे मां शाकुंभरी देवी पर्यटन कॉरिडोर परियोजना का करेंगे स्थलीय निरीक्षण. टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (TFC) और मल्टीलेवल पार्किंग का भी लेंगे जायजा. शाम 3:15 बजे विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रस्तुतीकरण बैठक में शामिल होंगे. चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ करेंगे बड़ी समीक्षा बैठक. जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद शाम 4:05 बजे मां शाकुंभरी देवी मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन. शाम 4:45 बजे सरसावा एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए होंगे रवाना. सुरक्षा के मद्देनजर सहारनपुर में NSG कवर और भारी पुलिस बल तैनात.
UP में 7 IPS अफसरों के हुए तबादले
उत्तर प्रदेश में 7 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं. 4 जिलों के एसपी/एसएसपी के तबादले किए गए. SSP बदायूं, SP फतेहपुर, कासगंज, भदोही के हुए तबादले. वहीं, एसपी फतेहपुर अनूप कुमार सिंह हटाए गए. उन्हें पुलिस मुख्यालय से किया सम्बद्ध. SP कासगंज अंकिता शर्मा बनी SSP बदायूं. SP भदोही अभिमन्यु मांगलिक बने SP फतेहपुर. IPS ओम प्रकाश सिंह-1 बने SP कासगंज. IPS अभिनव त्यागी बने SP भदोही. IPS पाटिल निमिष बने अस्पताल गोरखपुर. SSP बदायूं डॉ ब्रजेश कुमार सिंह बनाये गए SP लॉजिस्टिक्स.