अगर खाना है लाजवाब मटन, तो अपनाएं बिहार का देसी तरीका
Last Updated:
Mutton Secret Recipe: बिहार में मटन का स्वाद अपने खास देसी अंदाज और मसालों की खुशबू के लिए जाना जाता है. यहां गांवों और कस्बों में सरसों के तेल और पारंपरिक मसालों के साथ मटन पकाने की अलग ही शैली देखने को मिलती है, जो इसे बेहद लाजवाब बना देती है. सही तरीके से मेरिनेट करने और मसालों को अच्छी तरह भूनने से मटन का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. इसी वजह से बिहारी स्टाइल में बना मटन गाढ़े मसाले और देसी फ्लेवर के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसे चावल, रोटी या लिट्टी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है. रिपोर्ट- गुलशन कश्यप
बिहार में मटन खाने का अपना अलग ही मजा होता है और यहां इसे बनाने का अंदाज भी निराला होता है. खासकर गांव और कस्बों में देसी मसालों के साथ बनने वाला मटन लोगों को खूब पसंद आता है. जमुई निवासी मुन्ना कुमार बताते हैं कि अगर बिहारी स्टाइल में मटन बनाना है तो सबसे पहले अच्छी क्वालिटी का ताजा मटन लेना जरूरी होता है. मटन को अच्छी तरह धोकर उसमें नमक, हल्दी, अदरक-लहसुन का पेस्ट और थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर करीब 30 मिनट तक मेरिनेट करना चाहिए.
इससे मटन का स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. इसके बाद कढ़ाई या प्रेशर कुकर में सरसों का तेल गरम कर उसमें तेजपत्ता, जीरा और साबुत गरम मसाले डालकर भूनना चाहिए. जब मसालों की खुशबू आने लगे तो उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनना जरूरी होता है.
मुन्ना कुमार बताते हैं कि सबसे पहले मटन को अच्छी तरह धोकर उसमें नमक, हल्दी, अदरक-लहसुन का पेस्ट और थोड़ा सरसों का तेल मिलाकर करीब आधा घंटा मेरिनेट करना चाहिए. इससे मटन नरम हो जाता है और उसमें मसालों का स्वाद अच्छी तरह समा जाता है. इसके बाद कढ़ाई या प्रेशर कुकर में सरसों का तेल गरम करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जब तेल हल्का धुआं छोड़ने लगे तो उसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग, इलायची और दालचीनी डालकर कुछ सेकंड तक भूनें, ताकि मसालों की खुशबू निकल आए. इसके बाद बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनना जरूरी होता है.
मुन्ना कुमार बताते हैं कि प्याज अच्छी तरह भुन जाने के बाद उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटे हुए टमाटर डालकर कुछ मिनट तक पकाएं. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसाले को अच्छी तरह भूनें. मसाला तब तक भूनना चाहिए जब तक उसमें से तेल ऊपर दिखाई न देने लगे. अब मेरिनेट किया हुआ मटन कढ़ाई में डालकर तेज आंच पर 8 से 10 मिनट तक चलाते हुए भूनें. इससे मसाले मटन में अच्छी तरह मिल जाते हैं और स्वाद और भी बढ़ जाता है.
इसके बाद जरूरत के अनुसार गर्म पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें और तीन से चार सीटी आने तक पकाएं. अगर कढ़ाई में बना रहे हों तो ढककर धीमी आंच पर पकाना चाहिए ताकि मटन धीरे-धीरे गल जाए. जब मटन पूरी तरह पक जाए तो ऊपर से थोड़ा गरम मसाला और कटा हुआ हरा धनिया डाल दें.
मुन्ना कुमार बताते हैं कि बिहारी स्टाइल मटन की खासियत उसका गाढ़ा मसाला और देसी स्वाद होता है. इस तरह तैयार मटन को गरमा-गरम चावल, रोटी या लिट्टी के साथ परोसा जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.