दुनिया के वह 5 बल्लेबाज…जिन्होंने एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन का बनाया महारिकॉर्ड, जिनका टूटना लगभग असंभव

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

दुनिया के 5 बल्लेबाज, जिन्होंने एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन का बनाया रिकॉर्ड

Last Updated:

5 batters most runs in a series: टेस्ट क्रिकेट में एक सीरीज में रनों का पहाड़ खड़ा करना हर बल्लेबाज का सपना होता है. लेकिन सर डॉन ब्रैडमैन का 974 रनों का कीर्तिमान आज भी ‘अजेय’ है. इतिहास में केवल ब्रैडमैन और वॉल्टर हैमंड ही 900 से अधिक रन बना सके हैं. इस एलीट लिस्ट में मार्क टेलर, नील हार्वे और विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गज भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों को बेबस कर दिया था.

दुनिया के 5 बल्लेबाज, जिन्होंने एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन का बनाया रिकॉर्ड Zoom

एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज.

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं. लेकिन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसी पारियां खेली गई हैं जिन्हें ‘अजेय’ माना जाता है. बल्लेबाजों ने जब एक बार क्रीज पर पैर जमाए, तो उन्होंने रनों का ऐसा पहाड़ खड़ा कर दिया जिसे लांघना आज के दौर के बल्लेबाजों के लिए एक सपना जैसा है. टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में केवल दो ही ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने एक ही सीरीज में 900 से अधिक रन कूट डाले. आइए जानते हैं दुनिया के उन 5 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का महारिकॉर्ड बनाया है.

क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं. उन्होंने साल 1930 की एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ जो किया, वह आज भी एक चमत्कार जैसा लगता है. ब्रैडमैन ने 5 मैचों की एशेज सीरीज में 139.14 की औसत से 974 रन बनाए जो आज भी विश्व रिकॉर्ड है. इस सीरीज में ब्रैडमैन ने एक तिहरा शतक (334) और दो दोहरे शतक जड़े थे. लगभग 100 साल बीतने को हैं, लेकिन एक सीरीज में सबसे ज्यादा रनों का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी अटूट है.

एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज.

वॉल्टर हैमंड ने ब्रैडमैन से पहले रनों का अंबार लगाया था
ब्रैडमैन के इस कारनामे से ठीक एक साल पहले इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज वॉल्टर हैमंड ने रनों का अंबार लगाया था. साल 1928-29 की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैमंड ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी. उन्होंने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 113.12 की औसत से 905 रन बनाए. हैमंड उस समय 900 रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे. उन्होंने इस सीरीज में दो लगातार दोहरे शतक लगाए थे.

मार्क टेलर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 1989 की एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था.टेलर ने 6 मैचों की टेस्ट सीरीज में 83.90 की औसत से 839 रन बनाए. टेलर ने इस सीरीज में इंग्लैंड के हर गेंदबाज को बेबस कर दिया था. इस प्रदर्शन ने उन्हें आधुनिक क्रिकेट के बेहतरीन ओपनर्स की कतार में खड़ा कर दिया.

नील हार्वे ने एक सीरीज में 834 रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया के ही एक और दिग्गज नील हार्वे ने साल 1952-53 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में खेलते हुए रनों की बरसात कर दी थी.हार्वे ने 5 मैचों की सीरीज में 834 रन बनाए जिसमें उनका औसत 92.66 का रहा. 5 मैचों की सीरीज में 834 रन बनाना हार्वे की महानता को दर्शाता है. दक्षिण अफ्रीका की तेज पिचों पर उनकी तकनीक का कोई जवाब नहीं था.

रिचर्ड्स के बिना बल्लेबाजी का कोई भी रिकॉर्ड अधूरा है
वेस्टइंडीज के ‘किंग’ विवियन रिचर्ड्स के बिना बल्लेबाजी का कोई भी रिकॉर्ड अधूरा है. उन्होंने साल 1976 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की धरती पर तबाही मचाई थी. रिचर्ड्स ने 4 मैचों की सीरीज में 829 रन बनाए. इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 118.42 रही. गौर करने वाली बात यह है कि रिचर्ड्स ने यह कारनामा केवल 4 मैचों में किया था. उनका स्ट्राइक रेट और आक्रामकता उस दौर में गेंदबाजों के लिए किसी डरावने सपने जैसी थी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP