विवादों को कैसे हैंडल करते हैं सलमान खान? फराह ने सुपरस्टार को लेकर खोला बड़ा राज, कहा- वो कभी छिपते नहीं हैंं

Share to your loved once


नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में इंडस्ट्री के तीनों खान सुपरस्टार के साथ अपनी बॉन्डिंग पर दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जहां शाहरुख खान और सलमान खान के साथ उनका रिश्ता दशकों पुराना और बेहद गहरा है, वहीं आमिर खान के साथ वह कभी वैसी नजदीकी नहीं बना पाईं. फराह के मुताबिक, जब उन्होंने आमिर के साथ काम शुरू किया तब वह पहले से ही एक बड़े स्टार थे, शायद इसीलिए उनके बीच हमेशा एक प्रोफेशनल दूरी बनी रही और वैसी दोस्ती नहीं हो सकी.

सलमान खान को लेकर सुनाया मजेदार किस्सा

सलमान के साथ अपनी बॉन्डिंग पर फराह ने बचपन की यादें ताजा कीं. उन्होंने हंसते हुए एक बेहद मजेदार किस्सा सुनाया जो खुद सलमान भी कई बार बता चुके हैं. फराह ने कहा, ‘मैं सलमान को उनकी पहली फिल्म मैने प्यार किया के दौरान डांस सिखाने गई थी, लेकिन उनकी हालत देखकर मैं एक घंटे में ही वहां से भाग खड़ी हुई. मैं सलमान के घर कभी-कभी जाती हूं, लेकिन हमारे साथ वक्त बिताने का तरीका मेल नहीं खाता. मुझे रात को 9:30 या 10 बजे तक सोना पसंद है, जबकि सलमान रात के 2 बजे महफिल जमाना पसंद करते हैं. हालांकि, हाल ही में मेरी बर्थडे पार्टी में हम दोनों मिले और खूब बातें कीं.’

आज भी नहीं बदले सलमान खान

सलमान खान के साथ दशकों की दोस्ती के बाद फराह का मानना है कि वक्त के साथ बहुत कुछ बदला, पर सलमान आज भी वह पहले जैसी ही हैं. उन्होंने कहा, ‘सलमान आज भी वही पुराने इंसान हैं. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत कमाल का है, अगर आप उनकी बात समझ जाएं, तो वह बेहद मजाकिया हैं. जिंदगी में उन्होंने इतना कुछ झेला है कि अब उनका मजाक करने का अंदाज थोड़ा कटाक्ष भरा हो गया है, लेकिन दिल से वह आज भी बहुत नरमदिल इंसान हैं.’

विवादों से छिपते हैं सलमान खान?

जब पॉडकास्ट में सलमान से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज का जिक्र छिड़ा, तो फराह ने बड़ी बेबाकी से कहा कि सलमान कभी छिपते नहीं हैं. उन्होंने साफ किया कि सलमान अपनी दुनिया में मस्त रहते हैं. वह विवादों को अपने काम के बीच नहीं आने देते, बस उन्हें इग्नोर करते हैं और अपने काम पर ध्यान देते हैं. अक्सर चर्चा रहती है कि सलमान खान शूटिंग पर देर से पहुंचते हैं, लेकिन फराह ने इस पर उनका बचाव करते हुए हकीकत बताई.

शूटिंग पर देर से पहुंचते थे सलमान खान?

फिल्ममेकर ने कहा कि उस दौर में लगभग सभी बड़े एक्टर्स देरी से आते थे, लेकिन सलमान की एक खासियत थी, वह काम अधूरा छोड़कर कभी नहीं जाते थे. फराह ने बताया, ‘लोग कहते हैं कि वह लेट आते थे, पर उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि चार घंटे हो गए, अब मुझे जाने दो. वह तब तक रुकते थे जब तक काम पूरा न हो जाए. उनके कारण आज तक कोई फिल्म बंद नहीं हुई.’

सलमान खान का विवादों से है पुराना नाता

पिछले कई सालों से सलमान खान का नाम विवादों से गहरा नाता रहा है, जिसकी वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. फिर चाहे ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उनका बेहद चर्चित और विवादित रिश्ता रहा हो या फिर सालों से चला आ रहा काले हिरण के शिकार का मामला. सलमान खान से जुड़े इन विवादों ने न केवल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं, बल्कि उनके फिल्मी करियर और छवि पर भी गहरा असर डाला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP