Aaj Ka Singh Rashifal 14 March 2026: सिंह राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, खुलेंगे तरक्की और लाभ के नए रास्ते, प्रेम संबंधों में रखें सावधानी

Share to your loved once


Last Updated:

आज का सिंह राशिफल, Leo Horoscope Today: सिंह राशि के जातकों को दिन मिला जुला परिणाम देने वाला हो सकता है. वहीं, ग्रहों की स्थिति के कारण कई सकारात्मक संकेत भी मिल रहे हैं. हालांकि कुछ ग्रहों की स्थिति थोड़ी चिंता भी पैदा कर सकती है, इसलिए दिन भर सोच समझकर फैसले लेना जरूरी रहेगा. प्रेम संबंधों के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है. प्रेमियों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है.

Leo Horoscope Today 14 March 2026, Aaj Ka Singh Rashifal: 14 मार्च 2026 शनिवार को कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. सिंह राशि के जातकों को दिन मिला जुला परिणाम देने वाला हो सकता है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज की कुंडली में मीन लग्न की पत्रिका बन रही है और लग्न में धनु राशि उदित हो रही है. जबकि, सूर्य, मंगल, बुध और राहु एक साथ 12वें भाव में स्थित हैं. इसमें दो ग्रह अस्त हो रहे हैं, जबकि दो ग्रह सहयोग भी कर रहे हैं. ग्रहों की स्थिति के कारण कई सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. हालांकि कुछ ग्रहों की स्थिति थोड़ी चिंता भी पैदा कर सकती है, इसलिए दिन भर सोच समझकर फैसले लेना जरूरी रहेगा.

सिंह राशि करियर राशिफल
करियर और पढ़ाई के लिहाज से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. आय के नए स्रोत बनने के संकेत भी मिल रहे हैं. कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर लाभ दिला सकते हैं. आज स्थान परिवर्तन के योग नहीं बन रहे हैं, इसलिए जहां काम कर रहे हैं वहीं ध्यान लगाकर काम करना बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है. पढ़ाई में मन लगेगा और नए विषयों को समझने की इच्छा भी बढ़ेगी. भविष्य के लिहाज से यह अध्ययन फायदेमंद साबित हो सकता है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा माना जा रहा है. किसी बड़ी बीमारी या शारीरिक परेशानी के संकेत नहीं हैं. दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ हो सकती है, जिससे पूरे दिन मन अच्छा रहेगा. ज्योतिष के अनुसार, आज चंद्रमा का सहयोग सिंह राशि के जातकों को मिल रहा है. इसकी वजह से जिन लोगों को पुरानी बीमारियां थीं, उन्हें भी राहत मिल सकती है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन औसत रह सकता है. व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा और कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी. इससे व्यापारियों को संतोष मिलेगा. कुछ लोगों के लिए लंबी यात्रा के योग भी बन सकते हैं. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. पुराने ग्राहक या पुराने काम से भी लाभ मिल सकता है. हालांकि आज निवेश करने के लिए दिन अनुकूल नहीं माना जा रहा है, इसलिए बड़े आर्थिक फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ 
पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है. पति पत्नी के रिश्तों में मजबूती आ सकती है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा. कुछ लोगों के लिए धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं. हालांकि प्रेम संबंधों के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है. प्रेमियों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है. इसलिए बातचीत में संयम रखना और जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचना जरूरी रहेगा.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों के लिए अंक 9 खास तौर पर शुभ माना गया है. इसके अलावा अंक 3 और 5 भी लाभ देने वाले हो सकते हैं. महत्वपूर्ण फैसले लेते समय इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के लोगों को ऐसी जगह जाने से बचना चाहिए जहां बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता हो या असहज माहौल महसूस हो. धार्मिक यात्रा करना आज शुभ माना गया है. किसी भी काम या यात्रा की शुरुआत करने से पहले अपने पूर्वजों का स्मरण करना और उनका आशीर्वाद लेना शुभ फल दे सकता है. ऐसा करने से दिन सकारात्मक और सफल रहने की संभावना बढ़ जाती है.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP