गैस सिलेंडर के बिना खाना कैसे बनाएं? इस बात की हो रही टेंशन, तो ये है 10 स्मार्ट कुकिंग ऑप्शन की लिस्ट

Share to your loved once


Cooking option without gas cylinders: ईरान इजरायल अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर अब कई देशों में देखने को मिल रहा है. ग्लोबल एनर्जी मार्केट और जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण कई देशों में ईंधन की सप्लाई भी प्रभावित हुई है, ऐसे में ऑयल कंपनियों पर भी लागत संबंधी दबाव बढ़ गया है. ऐसे में भारत में भी गैस सिलेंडर रिफिल कराने के लिए प्रतीक्षा अवधि बढ़ गई है. यहां LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी और कमी होने के कारण आम जनता टेंशन में है. लोग ब्लैक में ही अधिक कीमत देकर किसी तरह से सिलेंडर लेने की जुगाड़ में लगे हुए हैं. चिंता का विषय है भी, क्योंकि घर में गैस ही नहीं होगा तो दो वक्त का भोजन कैसे बनेगा. लेकिन, क्या आपने सोचा है कि जब ये सिलेंडर नहीं हुआ करते थे या आज भी जिन गांवों में गैस की सुविधा नहीं है, वहां के लोग कैसे खाना पकाते हैं. जी हां, वही ट्रेडिशनल कुकिंग ऑप्शन का जुगाड़ आप भी कर सकते हैं. मिट्टी का चूल्हा आप खरीद सकते हैं. कोयला, उपले, लकड़ी का प्रबंध करके इस पर खाना बना सकते हैं. इसके अलावा मॉर्डन टेक्नीक में कई ऐसे कुकिंग ऑप्शन मौजूद हैं, जिस पर आप खाना पका कर अपना पेट तो भर ही सकते हैं. चलिए जानते हैं, खाना पकाने के पांच स्मार्ट ऑप्शन क्या-क्या हैं.

खाना पकाने के स्मार्ट ऑप्शन?

इंडक्शन चूल्हा- यदि आपके घर का सिलेंडर खत्म हो गया है और आप नंबर तक नहीं लगा पा रहे हैं, ब्लैक में भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है तो आप इस स्थिति में कुछ पारंपरिक और आधुनिक विकल्प ट्राई कर सकते हैं. आप इंडक्शन चूल्हा खरीद सकते हैं. यह बिजली से चलता है और खाना भी तेजी से पक जाता है. यह काफी सेफ भी है. हालांकि, आपके नॉर्मल किचन के बर्तन तो इस पर यूज नहीं हो सकते हैं, ऐसे में आपको इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तन खरीदने पड़ेंगे. यह आपको किसी भी होम अप्लायंसेज शॉप में ये उचित दामों में मिल जाएंगे.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर- आजकल काफी लोग अपने घरों में इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर भी रखते हैं. इसमें आप आसानी से चावल, दाल, सब्जी, पुलाव, बिरयानी, नॉनवेज आदि बना सकते हैं. इलेक्ट्रिक कुकर बिजली से चलता है और ये हीटिंग एलिमेंट, प्रेशर के जरिए किसी भी चीज को सही तरीके से पकाता है. इसमें खाना नॉर्मल कुकर से काफी जल्दी पकता है. इसे बार-बार आपको किचन में जाकर चेक करने की भी जरूरत नहीं.

सोलर कुकर- आजकल मार्केट में सोलर कुकर भी मिलने लगा है. इस कुकर में खाना पकाने के लिए आपको बिजली, गैस की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि सूरज की रोशनी पर्याप्त होनी चाहिए. इसमें आपका बिजली का खर्च भी नहीं आएगा, क्योंकि बिल्कुल फ्री एनर्जी से आप नेचुरल तरीके से खाना पका सकते हैं. हां, बादल हो या फिर रात के समय ये काम नहीं करता है, ऐसे में रात का खाना भी आपको दिन में ही बनाकर रखना होगा.

बायोगैस चूल्हा- इस तरह का चूल्हा गांव में अधिक इस्तेमाल किया जाता है. इसमें रसोई की बेकार चीजों या जैविक कचरे, गोबर से गैस बनाया जाता है और फिर लोग भोजन तैयार करते हैं. यह काफी सस्ता होता है, साथ ही पर्यावरण फ्रेंडली भी है.

लकड़ी और कोयले चूल्हे- आपके घर में बड़ा सा स्पेस है, आंगन, छत है तो आप कोयले या लकड़ी के चूल्हे पर खाना पका सकते हैं. आजकल मिट्टी का चूल्हा बना हुआ मार्केट में भी आपको मिल जाएगा. इसमें आप कोयला, उपले, लकड़ी को डालकर जलाएं और फिर टेस्टी भोजन बनाने का लुत्फ उठाएं. आपको बिल्कुल गांव की याद आ जाएगी. वैसे तो इसमें बिजली, गैस की जरूरत नहीं होती है, लेकिन घर के अंदर बनाया तो पूरे घर में धुआं जरूर फैल सकता है.

इलेक्ट्रिक चूल्हा- आप इसे भी चाहें तो खरीद सकते हैं. बिजली से चलने वाले इस चूल्हे में आप घर के स्टील, एल्यूमिनियम के बर्तनों का भी यूज कर सकते हैं. सस्ता होने के साथ ही इसे यूज करना भी आसान होता है.

एयर फ्रायर- एयर फ्रायर में आप कुछ चीजें जैसे स्नैक्स, सैंडविच, कुकीज आदि तो बना ही सकते हैं.

माइक्रोवेव ओवन- ओवन में भी आप चावल, दाल, सूखी सब्जी, नॉनवेज की रेसिपीज बना सकते हैं. एयर फ्रायर, ओवन बिजली से चलते हैं, ऐसे में गैस की खपत तो कम होगी, लेकिन बिजली का बिल आपका बढ़ सकता है. ऐसे में उतना ही इस्तेमाल करें, जितना जरूरी हो.

स्टोव- मिट्टी के तेल डालकर चलने वाला स्टोव एक जमाने में लोग खूब इस्तेमाल करते थे. जब सिलेंडर खत्म हो जाए अचानक तो इसका इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP