आज 14 मार्च का तुला राशिफल: चतुर्थ भाव में चंद्रमा, घर-परिवार और प्रॉपर्टी के मामलों में बन सकते हैं शुभ योग
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 14 March 2026 : तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में चतुर्थ भाव को सुख, माता, घर और संपत्ति का भाव माना जाता है. इसलिए आज का दिन मुख्य रूप से घरेलू जीवन, पारिवारिक सुख और निजी मामलों पर ध्यान देने का संकेत दे रहा है.
आज का तुला राशिफल. पंचांग के अनुसार आज दशमी तिथि है और चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं. तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में चतुर्थ भाव को सुख, माता, घर और संपत्ति का भाव माना जाता है. इसलिए आज का दिन मुख्य रूप से घरेलू जीवन, पारिवारिक सुख और निजी मामलों पर ध्यान देने का संकेत दे रहा है.
कार्य और व्यापार की बात करें तो आज आपका फोकस घर और पारिवारिक जिम्मेदारियों से जुड़े कामों पर अधिक रह सकता है. जो लोग रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, प्रॉपर्टी डीलिंग या वर्क फ्रॉम होम से जुड़े काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन खास तौर पर सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है.
घर और परिवार से जुड़े मामलों पर रहेगा फोकस
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज किसी नई प्रॉपर्टी डील, घर से जुड़े निवेश या किसी महत्वपूर्ण निर्णय की दिशा में अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन संतुलन और प्रबंधन की क्षमता को दिखाने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करेंगे.
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन घर के माहौल को शांत और सुखद बनाने का है. परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा. माता जी के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिल सकते हैं और उनके आशीर्वाद से आपको मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी. घर में किसी शुभ चर्चा या भविष्य की योजनाओं को लेकर बातचीत भी हो सकती है.
ओवरथिंकिंग से बचना रहेगा जरूरी
चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा कभी-कभी मन को थोड़ा भावुक या संवेदनशील बना सकता है. इसलिए आज छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने या ओवरथिंकिंग करने से बचें. परिवार में किसी भी छोटी बात को विवाद का रूप देने से बचना चाहिए. धैर्य और समझदारी के साथ स्थिति को संभालने से रिश्तों में संतुलन बना रहेगा और मन भी शांत रहेगा.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.