7 मार्च से लापता थी 13 साल की बच्ची, बदायूं के एक घर से हुई बरामद, साथ काम करने वाले युवक ने रची थी साजिश
Last Updated:
दिल्ली की 13 साल की बच्ची 7 मार्च से लापता थी, बदायूं के एक घर से बरामद हुई. सहकर्मी युवक ने साजिश रची थी. पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से बच्ची को सुरक्षित ढूंढ निकाला.

दिल्ली से लापता बच्ची को यूपी के बदायूं से बरामद किया गया है. (एआई इमेज)
Delhi Crime News: दिल्ली के कंझावला इलाके में रहने वाले एक परिवार की सुबह उस वक्त बेचैन हो चली, जब उनकी 13 साल की मासूम बच्ची अचानक घर से लापता हो गई. जब तक परिवार को इस बारे में कुछ समझ आता, वह बच्ची अपने परिवार से बहुत दूर जा चुकी थी. पिता और परिवार के बाकी सदस्य उसे ढूंढते-ढूंढते थक गए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. आखिरकार, परिजनों ने कंझावला पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया. वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें