हरे चने में छिपा विटामिन्स और मिनरल्स का खजाना, घर पर बनाएं खास रेसिपी, पोषण से भरपूर

Share to your loved once


होमताजा खबरlifestyle

हरे चने में छिपा विटामिन्स और मिनरल्स का खजाना, घर पर बनाएं खास रेसिपी

Last Updated:

Hara Chana Sabji Recipe: आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे छतरपुर जिले में खूब खाया जाता है. दरअसल, फरवरी से मार्च तक खेतों से मार्केट में हरा चना आता है. जिसकी सब्जी भी बनाई जाती है. क्षेत्रीय भाषा में इस सब्जी को चना निभवाना कहा जाता है. हालांकि, इसके बनाने की रेसिपी कुछ खास होती है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी…

Hara Chana Sabji Recipe: छतरपुर जिले में एक ऐसी डिश भी खूब पसंद की जाती है. जो हरे चने से बनाई जाती है. दरअसल, जिले में फरवरी से लेकर मार्च महीने तक हरे चना की सब्जी बनाकर खूब खाई जाती है. इस सब्जी को यहां निभवाना नाम से जाना जाता है. बता दें, चना सब्जी एक सीजनल सब्जी है जो लगभग 30 से 40 दिन ही खाने को मिलती है. इस सब्जी का स्वाद दूसरी सब्जियों से बहुत ही अलग रहता है. इसलिए यहां के लोग इसे इस मौसम में खाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. साथ ही इस सब्जी के फायदे भी अनेक हैं.

घर में ऐसे करें चना सब्जी तैयार 
सालों से हरा चना सब्जी बना रहीं केशकली बताती हैं कि सबसे पहले 250 ग्राम हरे चना के दाने ले लें. इसे मिक्सी या सिलबट्टे में थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें. साथ ही 2 से 3 आलू के छोटे-छोटे से टुकड़े काट लें. सब्जी के स्वाद के अनुसार 6 से 7 हरी या लाल मिर्च ले लें. 7 से 8 लहसुन की कलियां पीस लें.

अब लोहे की कढ़ाई में 2 चम्मच सरसों तेल डालकर पका लें. इसके बाद तेल में बहुत ही कम मात्रा में हींग डाल दें. अब पिसा हरा चना डाल दें. कुछ देर पकने के बाद पिसा हरा धनिया फल,पिसी लहसुन और पिसी मिर्च का मसाला डाल दें. कुछ देर पकने के बाद आलू डाल दें. कुछ देर पकने के बाद पानी डाल दीजिए. अब चम्मच से चलाते रहिए. कुछ देर बाद चना की सब्जी तैयार है.

चना सब्जी के फायदे 
बता दें, हरा चना या चने की सब्जी में विटामिन A और C अधिक होते हैं. विटामिन-सी इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में रेड ब्लड सेल्स को असरदार बनाने का काम करता है. इससे हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है. इनमें विटामिन A की भी मात्रा पाई जाती है.

विटामिन ए से भरपूर है चना 
एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण होने के कारण स्किन भी चमकदार बनती है. विटामिन ए आंखों की बीमारियों के खतरे कम करता है. इसकी कमी से रतौंधी, आंख के सफेद हिस्से में धब्बे और आंख की दूसरी बीमारियों को खत्म करता है

हरा चना में फाइबर भी प्रचुर होता है. इसे कच्चा या सब्जी के तौर पर खाने पर देर तक भूख नहीं लगती. इसे पचने में अधिक समय लगता है. इसलिए नियमित रूप से डाइट में हरा चना को शामिल किया जाए तो वजन कम किया जा सकता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP