इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर आउट, दिखी शरवरी वाघ-वेदांग रैना-दिलजीत दोसांझ की तड़पाने वाली कहानी

Share to your loved once


Last Updated:

इम्तियाज अली नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीज़र रिलीज हो गया है. इम्तियाज की इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान की लव स्टोरी बताती है. शरवरी और वेदांग की लव स्टोरी में एआर रहमान का म्युजिक है.

ख़बरें फटाफट

इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर आउट, दिखी शरवरी-वेदांग की कहानीZoom

फिल्म के एक सीन में शरवरी वाघ. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

मुंबई. इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है. भारत-पाकिस्तान विभाजन के आसपास बनी रोमांटिक कहानी में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी हैं. इम्तियाज के साथ यह दिलजीत की दूसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ने ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए साथ काम किया था. इसमें दिलजीत की अदाकारी और इम्तियाज के डायरेक्शन को सराहा गया. अब ‘मैं वापस आऊंगा’ में प्यार, तड़प और अपनापन की झलक देखने को मिल रही है.

‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन के आसपास सेट है. 1 मिनट 13 सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत एक पुरानी हवेली से होती है. बैकग्राउंड में दिलजीत दोसांझ की आवाज है, जो कहानी को रोमांटिक बताते हैं. ऐसा लगता है कि दिलजीत नरेटर हैं. शरवरी और वैदांग अहम रोल में हैं. शरवरी और वेदांग की कहानी है.

‘मैं वापस आऊंगा’ के टीजर में शरवरी बहुत प्यारी लग रही हैं. वैदांग मासूम नजर आ रहे हैं. इनमें दोनों के प्यार और अलगाव को देखा जा सकता है. ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर सिर्फ एक लड़के और लड़की की कहानी नहीं बल्कि एक पूरे देश की भावनाओं को भी दर्शाता है.

‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी के बारे में बात करते हुए इम्तियाज अली ने बताया कि ‘मैं वापस आऊंगा’ ऐतिहासिक माइग्रेशन और विभाजन के बाद की फीलिंग्स से इंस्पायर हैं. उन्होंने कहा, “क्या प्यार सच में खो सकता है? क्या घर किसी के दिल से छीना जा सकता है? सदी की सबसे बड़ी कहानी माइग्रेशन है. मुझे ऐसी कहानी को पर्दे पर दिखाने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है.”

विभाजन की घटनाओं से इंस्पायर है ‘मैं वापस आऊंगा’

इम्तियाज अली ने आगे कहा, “यह काल्पनिक कहानी लगभग पूरी तरह से विभाजन के समय लोगों की कहानियों से ली गई है. अतीत हमेशा हमारे साथ रहता है. और दशकों बाद, जब सभी दुखद घटनाओं का जिक्र हो चुका होता है, तब बचता है वह शुरुआती प्यार जो बहुत निजी था. हम जिनसे प्यार करते हैं और जहां के हम रहने वाले हैं, उसकी यादें हमेशा हमारे साथ रहती हैं. यही निजी खजाना हमें जीने की ताकत देता है और हमारे जीवन की गुणवत्ता तय करता है.” ‘अमर सिंह चमकीला’ के बाद एआर रहमान, इरशाद कामिल और इम्तियाज अली फिर इस फिल्म के लिए एक साथ आए हैं.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP