अब लकड़ी-कोयले के दाम न बढ़ें नहीं तो… बहराइच में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक के बाद, होटल और ढाबा मालिक परेशान

Share to your loved once


Last Updated:

लोकल 18 की टीम जब बहराइच में विभिन्न रेस्टोरेंट स्वामियों के पास पहुंची तब उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर पर रोक के बाद अब वैकल्पिक तौर पर हम लोगों को लकड़ी और कोयले पर रेस्टोरेंट को आना होगा, क्योंकि इसके अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है. अब हम लोग मिट्टी के चूल्हे अंगेठी आदि को बनाकर फिर से पुराने जमाने की भांति काम करना होगा.

बहराइच: इजरायल, ईरान, अमेरिका युद्ध को लेकर बहराइच जिले में गैस की किल्लत देखी जा रही है खासकर कामर्शियल सिलेंडरों पर बहराइच प्रशासन ने पूरी तरीके से रोक लगा दी है. ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या बाहर के रेस्टोरेंट, होटल और ढाबे वालों को उठानी पड़ रही है, जिन लोगों ने कभी लकड़ी का मुंह तक नहीं देखा था आज ऐसे हाई-फाई रेस्टोरेंट लकड़ी के सहारे अपना रेस्टोरेंट चलाने पर मजबूर हैं. जानिए क्या कुछ कहना है रेस्टोरेंट संचालकों का.

क्या लकड़ी और कोयले के दामों में भी हो सकती है बढ़ोतरी!

बहराइच में कमर्शियल सिलेंडर पर रोक के बाद लोकल 18 की टीम जब बहराइच में विभिन्न रेस्टोरेंट स्वामियों के पास पहुंची तब उन्होंने कहा कमर्शियल सिलेंडर पर रोक के बाद अब वैकल्पिक तौर पर हम लोगों को लकड़ी और कोयले पर रेस्टोरेंट को लाना होगा, क्योंकि इसके अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है. अब हम लोग मिट्टी के चूल्हे अंगेठी आदि को बनाकर फिर से पुराने जमाने की भांति लकड़ी और कोयले पर पकवान बनवाएंगे. लेकिन एक डर या भी लग रहा है कि कमर्शियल सिलेंडर के रोक के बाद लकड़ी और कोयले के दामों में भी ना वृद्धि हो जाए. ऐसे में अगर लकड़ी और कोयले के दाम बढ़ते हैं, तो यह हम लोगों के लिए बहुत ही कष्टदायक होगा. ऐसे में होटल बंद करने की कगार पर आ जाएगा.

गैस सिलेंडर को लेकर बोले अधिकारी!

बहराइच में जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी से जब गैस सिलेंडर को लेकर बात की गई तब उन्होंने जनता से अपील करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू सिलेंडर में कोई दिक्कत नहीं है. रोज के रोज गाड़ियां सिलेंडर की आ रही है और जो लोग नियम अनुसार सिलेंडर को बुक कर रहे हैं उनको दिया भी जा रहा है. बस फिलहाल वक्ती तौर पर कमर्शियल सिलेंडर पर रोक लगा दी गई है, जैसे ही आगे से कुछ इनपुट मिलता है कमर्शियल सिलेंडर भी बटने शुरू हो जाएंगे. फिलहाल के लिए वैकल्पिक तौर पर इंडक्शन, कोयला आदि का इस्तेमाल करके लोग काम चला सकते हैं. इसके साथ ही अधिकारी ने अपील करते हुए कहा है अफवा ना  फैलाएं और ना ही फेलने दे.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP