भूल से भी न देखें रणवीर सिंह की 2 डिजास्टर, 3 साल में आई 5 मूवी, एक में किया कैमियो, दूसरी ने कमाए ₹1300 करोड़

Share to your loved once


Last Updated:

रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल में ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर जारी हुआ है. इसके पेड प्रीव्यू शो की बुकिंग भी करोड़ों में हो हो रही है. ‘धुरंधर’ रणवीर के लिए करियर चेंजिंग फिल्म साबित हो गई है. उनकी अदाकारी को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने खूब पसंद किया. हम आपको रणवीर की पिछली 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.

रणवीर सिंह भले ही ‘धुरंधर’ से चमक गए हैं, लेकिन धुरंधर से पहले के तीन साल कुछ खास नहीं रहे. इन तीन सालों में रणवीर ने दो डिजास्टर फिल्म दी. इन फिल्मों के बाद से उनके करियर पर सवाल उठने लगे थे. इन सवालों के बीच रणवीर एक मेगाबजट और मल्टीस्टारर फिल्म में कैमियो करते हुए भी दिखाई दिए. फिल्म को ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पांस मिला. कौन-सी हैं ये फिल्में, आइए जानते हैं. (फिल्म पोस्टर)

साल 2022 में आई ‘जयेशभाई जोरदार’ में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई. कन्या भ्रूण हत्या पर बनी इस फिल्म का कॉन्सेप्ट अच्छा था, लेकिन डायरेक्टर्स और एक्टर इस सही तरह से ऑडियंस को कन्वे नहीं कर पाए. 85 करड़ो रुपए के बजट में बनी यह फिल्म महज 25 करोड़ रुपए ही कमा पाई. (फिल्म पोस्टर)

2022 के आखिरी में आई रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी ‘सर्कस’ भी डिजास्टर साबित हुई. फिल्म में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा ने डबल रोल निभाया. जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े लीड रोल में रहीं. यहां तक कि दीपिका पादुकोण ने इसमें कैमियो किया. (फिल्म पोस्टर)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कॉमेडी ड्रामा ‘सर्कस’ न तो हंसा सकी और न ही एंटरटेन कर सकी. 150 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 62 करोड़ रुपए कमाकर ही सिमट गई. इस फिल्म के फ्लॉप होते ही रणवीर के करियर पर सवाल उठने लगे थे. (फिल्म पोस्टर)

नवबंर 2024 में रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की ‘सिंघम अगेन’ में सिंबा के किरदार में रणवीर सिंह की एंट्री हुई. इसमें उनका एक्सटेंडेड कैमियो था. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पांस मिला. हालांकि, फिल्म बजट से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन ही निकाल पाई, इसलिए इसे सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर नहीं माना गया. (फिल्म पोस्टर)

‘सिंघम अगेन’ अजय देवगन और करीना कपूर खान की फिल्म बनकर रह गई. सक्सेस या फेलियर का क्रेडिट रणवीर सिंह के खाते में नहीं जुड़ा. रणवीर के करियर पर लगातार सवाल उठते रहे. लेकिन रणवीर सिंह ने चुप्पी साधी रखी और धुरंधर से क्रिटिक्स और सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया.(फिल्म पोस्टर)

दिसंबर 2025 में स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ रिलीज हुई. शुरुआत हल्की रही, लेकिन माउथ ऑफ वर्ड के जरिए फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए. सिर्फ रणवीर सिंह हीं नहीं, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, अयाशा खान, क्रिस्टल डिसूजा समेत कई कलाकारों के चर्चे होना शुरू हो गए. (फिल्म पोस्टर)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 13.05 करोड़ करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. भारत में फिल्म ने 1006 करोड़ और अन्य देशों में 299.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. अब ‘धुरंधर 2’ से रणवीर सिंह तहलका मचाने वाले हैं. (फिल्म पोस्टर)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP