काजू कतली को टक्कर देता है आंवले का लड्डू, ड्राई फ्रूट से होता तैयार – News18 हिंदी

Share to your loved once


X

आंवले

काजू कतली को टक्कर देता है आंवले का लड्डू, ड्राई फ्रूट से होता तैयार

 

arw img

Special Amla Laddus: बहराइच में बनने वाला आंवले का खास लड्डू स्वाद और सेहत के कारण लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसे काजू कतली से भी बेहतर माना जाता है और इसकी कीमत करीब 800 रुपये प्रति किलो है. इस लड्डू को बनाने के लिए पहले आंवले को अच्छी तरह धोकर कद्दूकस किया जाता है, फिर कढ़ाई में उबालकर इसमें ड्राई फ्रूट मिलाए जाते है. इसके बाद मिश्रण को गाढ़ा कर हाथों से गोल लड्डू का आकार दिया जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चीनी, गुड़ या मिश्री मिलाई जाती है और ऊपर से पिसा नारियल लगाया जाता है. खास बात यह है कि बुजुर्ग लोग भी इसे आसानी से खा सकते है, क्योंकि इसमें ड्राई फ्रूट पीसकर डाले जाते है. यह लड्डू बहराइच में दूरसंचार ऑफिस के सामने रवि नाम के व्यक्ति के यहां मिलता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP