भूत बंगला मूवी में भूलभुलैया की फीलिंग, टीजर में छुपे हैं 5 बड़े हिंट्स, कौन है वधुसुर?
Last Updated:
Bhoot Bangla Teaser Highlights : अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर आ चुका है. मूवी में हॉरर के साथ ह्यूमर का मिश्रण है. भूल-भुलैया वाली फीलिंग दे रही है. पिछले 24 घंटे में टीजर को 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन पूरे 19 साल बाद साथ आए हैं. भूत बंगला का टीजर देखकर सिनेमाप्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं है.भूत बंगला टीजर में अक्षय कुमार पुराने कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. मूवी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टीजर देखकर दर्शकों के मन में कई सवाल घूम रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि वधुसुर कौन है?
टीजर में दिखाई गई हवेली भूलभुलैया फिल्म की याद दिलाती है. वैसे 1965 में महमूद ने ‘भूत बंगला’ नाम से एक फिल्म बनाई थी. राइटर नीरज वोहरा ने भूलभुलैया के स्क्रिप्ट के कुछ हिस्से लिखे थे. उन्हीं पर प्रियदर्शन ने भूलभुलैया का सीक्वल बनाने का प्लान किया था. कहा जाता है कि राइटर नीरज वोहरा ने भूलभुलैया का सीक्वल लिखा था जिसकी स्क्रिप्ट रिजेक्ट कर दी गई थी. अब उसी रिजेक्टेड स्क्रिप्ट में थोड़ा बहुत बदलाव करके भूत बंगला बनाई जा रही है.
टीजर की शुरुआत हॉरर सीन से होती है. दुल्हन बनी लड़कियों के पीछे कोई आत्मा जैसी चीज नजर आती है जो उन्हें घसीट कर ले जाती है. कई दुल्हनें एक साथ खड़ी हैं तो कुछ इशारे कर रही हैं. टीजर की शुरुआत असरानी की आवाज से होती है जिसमें वो कहते हैं कि मंगलपुर में कोई शादी नहीं करता. वधुसुर आएगा. वधुसुर के बारे में परेश रावल और राजपाल यादव भी एकदूसरे से सवाल करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच अक्षय कुमार की एंट्री होती है जो मजाक में राजपाल यादव से कहते हैं कि वो तुम्हारा फूफा है, तुम्हें वधुसुर के बारे में पता नहीं है.
प्रियदर्शन की भूलभुलैया वाली कास्ट भूत बंगला में नजर आती है. टीजर में वही हवेली भी नजर आ रही है. भूलभुलैया 2007 में रिलीज हुई थी. इसमें ह्यूमर और हॉरर का गजब का कॉम्बिनेशन था. म्यूजिक कमाल का था. नतीजतन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. भूलभुलैया में हॉरर देखकर डर वाली फीलिंग आती है, साथ ही फनी भी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
भूत बंगला में अक्षय कुमार अपने पुराने अवतार में नजर आ रहे हैं. वैसे भी अक्षय कुमार हर साल बहुत ही अलग सब्जेक्ट की फिल्में कर रहे हैं. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी पूरे 16 साल बाद साथ में आई है. भूल भुलैया की जो कहानी 2007 के बाद आगे बढ़नी चाहिए थी, वो अब 2026 में देखने को मिलेगी. भूत बंगला का टीजर में मिस्ट्री, कॉमेडी और थोड़ा बहुत थ्रिल है.
टीजर में बहुत सी दुल्हनें दिखाई गई हैं. पर्दे पर ‘स्त्री’ ही अब कमाल दिखा रही हैं. औरत ही ‘हॉरर’ लेकर आ रही हैं. स्त्री और स्त्री 2 मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा चुकी हैं. भूत बंगला के हर दूसरे सीन में भूलभुलैया की आत्मा नजर आती है. टीजर में भुलभुलैया का महल, वही पुराने चेहरे नजर आ रहे हैं. कहानी बाहरी तौर पर बदली हुई नजर आ रही है लेकिन अंदर से वही स्टोरी है. भूलभुलैया में अक्षय कुमार ने डॉ. आदित्य श्रीवास्तव ‘आदि’ का किरदार निभाया था. उसमें उन्होंने साबित कर दिया था कि भूत सिर्फ दिमाग में होते है, ‘भूतबंगला’ में भी अक्षय कुमार ‘घंटे का भूत’ कहते नजर आ रहे हैं.
भूत बंगला का टीजर की एडिटिंग बहुत खराब है. एक सीन दूसरे सीन को कनेक्ट नहीं कर रहा है. किरदार बिखरे-बिखरे से नजर आ रहे हैं. टीजर में ऐसी कोई पंच लाइन या सीन नहीं है जो दर्शकों के दिल-दिमाग में बस जाए. किरदारों के साथ अपनापन फील नहीं होता. भुलभुलैया में राजपाल यादव और अक्षय कुमार की जबर्दस्त कॉमेडी देखने को मिली थी लेकिन भूत बंगला में दोनों के सीन खास प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहता है.
टीजर में तब्बू को देखकर भूलभुलैया की विद्या बालन वाली फीलिंग आ रही है. एक्ट्रेस वामिका का किरदार भूलभुलैया की अमीषा पटेल जैसा हो सकता है. भूतबंगला में दुल्हन वाला हॉरर आइडिया कमाल का है. दर्शकों को सोचने को मजबूर कर रहा है.
टीजर में अक्षय कुमार का एक और रूप भी दिखाया गया है. ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अक्षय ही भूत हो सकते हैं. यानी वही मूवी में विलेन भी हो सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो यह बहुत बड़ा ट्विस्ट होगा. टीजर में फैमिली ऑडियंस का कंटेट है. टीजर में पुरानी भूलभुलैया को सही तरीके से रिलेट नहीं किया गया है, इतनी कमी जरूर नजर आती है.
भूलभुलैया में पूरी कहानी का केंद्र मंजूलिका थी. भूत बंगला में वधुसुर नाम का भूत सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है. वामिका गबी और तब्बू का भी इस टीजर में जिक्र है. वामिका तो भूतों से जुड़ा सवाल अक्षय कुमार से पूछती नजर आ रही हैं लेकिन तब्बू का कोई भी सीन टीजर में नहीं है. हो सकता है कि तब्बू ही ‘वधुसुर’ भूत बनी हों.