Natural’s जैसी टेंडर कोकोनट आइसक्रीम बनाएं घर पर! नोट कर लें सिंपल रेसिपी, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे पार्लर जाना
Last Updated:
Tender Coconut Ice Cream Recipe: अक्सर लोग इस खास आइसक्रीम का स्वाद लेने के लिए बड़े पार्लर्स या नेचुरल आइसक्रीम सेंटर्स पर जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर रखे कुछ ही सामान से आप बिल्कुल नेचुरल और बिना अंडे वाली (Eggless) कोकोनट आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं?

इस बेहतरीन आइसक्रीम को आप ताजे नारियल की मलाई और कुछ साधारण सामग्री की मदद से घर पर आसानी से बना सकते हैं.
Homemade Tender Coconut Ice-Cream recipe: गर्मियों की दोपहर हो और सामने ठंडी-ठंडी ‘नेचुरल्स(Natural’s) आइसक्रीम पार्लर जैसी टेंडर कोकोनट आइसक्रीम आ जाए, तो फिर क्या कहने! इस खास आइसक्रीम के हम सब दीवाने हैं, लेकिन इसे खाने के लिए पॉकेट ढीली करनी पड़ती है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस बेहतरीन आइसक्रीम को आप ताजे नारियल की मलाई और कुछ साधारण सामग्री की मदद से घर पर आसानी से बना सकते हैं?
जी हाँ, यकीन मानिए घर पर नेचुरल कोकोनट आइसक्रीम बनाना उतना ही आसान है जितना कि शिकंजी बनाना! तो चलिए जानते हैं इस बनाने का आसान सा तरीका. इसे बनाने की खास बात यह है कि यह बिना अंडों, बिना मशीन और बिना घंटों की मेहनत के बनते हैं. तो चलिए जानते हैं तरीका.
इस बेहतरीन आइसक्रीम को आप ताजे नारियल की मलाई और कुछ साधारण सामग्री की मदद से घर पर आसानी से बना सकते हैं.
कोकोनट आइसक्रीम के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients)-
नारियल की मलाई (Coconut meat): 3/4 कप (कच्चे नारियल का नरम सफेद हिस्सा)
नारियल पानी (Coconut water): 1/4 कप
नारियल का दूध (Coconut milk): 1/2 कप
व्हिप्ड क्रीम (Whipped cream): 1 कप (अच्छी तरह फेंटी हुई)
कंडेंस्ड मिल्क (Condensed milk): 1/3 कप
वनीला एक्सट्रैक्ट (Vanilla extract): 1/4 छोटी चम्मच
बारीक कटा नारियल (Tender coconut bits): 2 बड़े चम्मच (गार्निश और बाइट के लिए)
बनाने की विधि: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
1. कोकोनट बेस तैयार करें: सबसे पहले 3/4 कप नारियल की मलाई और 1/4 कप नारियल पानी को एक मिक्सर जार में डालें. इसे तब तक पीसें जब तक कि एक चिकना (Smooth) पेस्ट न बन जाए. ध्यान रहे कि इसमें नारियल के बड़े टुकड़े न रहें.
2. दूध और मिठास का मिश्रण: अब इस तैयार पेस्ट में 1/2 कप नारियल का दूध और 1/3 कप कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं. इसे एक बार फिर से हल्का सा ब्लेंड कर लें ताकि सब कुछ आपस में अच्छी तरह मिल जाए.
View this post on Instagram