13 मार्च को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का रहेगा प्रभाव, आज जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य? ज्योतिषी से जानिए

Share to your loved once


Last Updated:

13 March-2026-Born Baby Horoscope: सनातन परंपरा में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का विशेष महत्व माना जाता है. 13 मार्च 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेगा, जिसे ज्योतिष के अनुसार शुभ संकेत माना जाता है. आचार्य सीताराम दास के अनुसार ऐसे बच्चे साहसी, आत्मविश्वासी और दृढ़ निश्चयी स्वभाव के हो सकते हैं. इनमें नेतृत्व क्षमता और अनुशासन देखने को मिलता है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जन्मे बच्चों का नाम ‘ये’, ‘यो’, ‘भा’ और ‘भी’ अक्षरों से रखना शुभ माना जाता है.

अयोध्या:  सनातन धर्म में ग्रह नक्षत्र की स्थिति का विशेष प्रभाव होता है. प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक की घटनाओं को लेकर देखा जाता है. ऐसी स्थिति में आज 13 मार्च है और आज के दिन ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी? आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा. आज के दिन जन्मे बच्चे का नामकरण किस अक्षर से रखना शुभ रहेगा. तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं.

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का रहेगा प्रभाव
अयोध्या के आचार्य सीताराम दास ने बताया कि 13 मार्च 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों की ग्रह-नक्षत्र स्थिति बहुत ही खास मानी जा रही है. इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो धनु राशि में स्थित होगा. साथ ही चंद्रमा भी धनु राशि में ही गोचर करेगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में शुभ संकेत माना जाता है. ऐसी ग्रह स्थिति में जन्म लेने वाले बच्चों के स्वभाव और व्यक्तित्व में विशेष गुण देखने को मिल सकते हैं.

आज जन्मे बच्चों का ऐसा होगा स्वभाव
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चे साहसी, आत्मविश्वासी और दृढ़ निश्चयी स्वभाव के होते हैं. इनमें नेतृत्व करने की क्षमता स्वाभाविक रूप से विकसित होती है और ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं. ऐसे बच्चे जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना धैर्य और साहस के साथ करते हैं. इन बच्चों के स्वभाव में ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन भी प्रमुख रूप से देखने को मिलता है. यही कारण है कि आगे चलकर ये लोग समाज में एक मजबूत पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं.

इन अक्षरों से होगा नामकरण
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों के नामकरण के लिए ‘ये’, ‘यो’, ‘भा’ और ‘भी’ अक्षर शुभ माने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम बच्चों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता के अवसर बढ़ाने वाले माने जाते हैं

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP