कालिदास के इर्द-गिर्द रहा 12वीं संस्कृत का पेपर, गाजीपुर के छात्र बोले- आएंगे 80+ नंबर

Share to your loved once


Last Updated:

UP Board Class 12 Sanskrit Paper : यूपी बोर्ड 12वीं के संस्कृत पेपर को गाजीपुर के छात्रों ने मॉडरेट बताया है. छात्रों के अनुसार, पर्यावरण और प्रदूषण पर निबंध, रघुवंश महाकाव्य और कादंबरी से जुड़े प्रश्न अधिक आए, व्याकरण खंड में संधि से जुड़े प्रश्न अधिक संख्या में आए थे. परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने लोकल 18 से बताया कि प्रश्नपत्र में वही सवाल पूछे गए थे, जो उन्हें कक्षा में पढ़ाए गए थे. छात्रा आंचल यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र में रघुवंश महाकाव्य से कई प्रश्न पूछे गए थे.

गाजीपुर. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की कक्षा 12वीं संस्कृत की परीक्षा संपन्न हो गई है. गाजीपुर के लूर्डेस कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों ने पेपर को लेकर मिली-जुली, लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. अधिकतर छात्रों ने पेपर को मॉडरेट और सिलेबस आधारित बताया. छात्रों के अनुसार, इस बार प्रश्नपत्र में पर्यावरण और प्रदूषण से जुड़े विषयों पर निबंध के सवाल पूछे गए थे, जिन्हें लिखना अपेक्षाकृत आसान रहा. व्याकरण खंड में संधि से जुड़े प्रश्न अधिक संख्या में आए थे.

ये खंड सबसे आसान

छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र के खंड ‘अ’, ‘ब’, ‘स’ और ‘द’ में से खंड ‘ब’ सबसे आसान रहा. कई छात्रों ने कहा कि इस सेक्शन के सवाल सीधे सिलेबस से थे, इसलिए उन्हें हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई. परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही सवाल पूछे गए थे, जो उन्हें कक्षा में पढ़ाए गए थे. छात्रों के अनुसार, कादंबरी और बाणभट्ट से जुड़े प्रश्न काफी संख्या में आए थे, जिन्हें हल करना उनके लिए आसान रहा.

छात्रा आंचल यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र में रघुवंश महाकाव्य से कई प्रश्न पूछे गए थे, जिन्हें हल करना आसान रहा क्योंकि उन्होंने इन पाठों की पहले से अच्छी तैयारी कर रखी थी. गद्य और श्लोक आधारित प्रश्न भी शामिल थे, जिन्हें छात्रों ने आसानी से हल किया. छात्रों के अनुसार, पेपर में कादंबरी और बाणभट्ट से जुड़े प्रश्न भी आए थे, जिन पर उन्होंने विस्तार से उत्तर लिखा. इसके अलावा कुछ सवाल कालिदास से भी पूछे गए थे.

एक छात्र ने बताया कि प्रश्नपत्र में ट्रांसलेशन (अनुवाद) का सवाल भी था, जिसे हल करना ज्यादा कठिन नहीं था. कई छात्रों ने उम्मीद जताई कि उनके इस विषय में 70 से 75 नंबर तक आ सकते हैं. छात्रा आकृति का कहना है कि उन्होंने पेपर में सभी प्रश्न आत्मविश्वास के साथ हल किए हैं. उन्हें उम्मीद है कि उनके 85 से अधिक अंक आ सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP