Farrukhabad Street Food: ब्रदर्स फास्टफूड की 90 रुपये वाली पावभाजी के दीवाने लोग
Last Updated:
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ तिराहे के पास स्थित ब्रदर्स फास्टफूड की पावभाजी इन दिनों लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रही है. घर के पिसे मसालों, ताजी हरी सब्जियों और शुद्ध बटर से तैयार की जाने वाली इस पावभाजी का स्वाद इतना लाजवाब है कि एक बार खाने के बाद लोग बार-बार यहां आने लगते हैं. सिर्फ 90 रुपये में मिलने वाली बड़ी प्लेट पावभाजी का मजा लेने के लिए रोजाना दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं और दुकान खुलते ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है.
फर्रुखाबाद. वैसे तो कई चीजें हैं जो फर्रुखाबाद को बाकी शहरों से अलग बनाती हैं, लेकिन यहां का स्वाद भी लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी है. यहां मिलने वाली पावभाजी का तो कोई जवाब ही नहीं. फतेहगढ़ तिराहे के निकट ब्रदर्स फास्टफुड की दुकान है जो ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. इनके पावभाजी का स्वाद और जायका अलग ही किस्म का है, जिसे एक बार खाने के बाद आपका भी मन इसे कई बार खाने को करेगा. लोकल18 को दुकानदार रजत राठौर ने बताया कि फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में आने और जाने वाले हजारों लोग प्रतिदिन यहां पर पहुंचते हैं और लजीज पावभाजी का लुफ्त उठाते हैं. लोगों की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि दुकान खुलते ही भीड़ बढ़ने लगती है. दुकानदार बताते हैं कि पावभाजी बनाने के लिए साबुत मसालों को घर पर पीसकर मसाला तैयार किया जाता है. वहीं इसमें हरी सब्जियों का भी प्रयोग करते है. जिस बटर से पावभाजी बनाई जाती हैं उसकी शुद्धता का भी खासा ध्यान दिया जाता है, जिससे साथ ही मात्र 90 रुपए प्लेट पावभाजी दी जाती हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें