10 सालों में 5 ट्रॉफी जीतनी हैं…लगता है बुमराह कंप्यूटर पर गेम खेल रहे हों, अर्शदीप बोले- जस्सी के लिए क्रिकेट आसान है
Last Updated:
arshdeep singh praises jasprit bumrah: अर्शदीप सिंह ने साथी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की जमकर सराहना की है. अर्शदीप ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह के साथ गेंदबाजी करना बहुत मजेदार था. उनके लिए क्रिकेट बहुत आसान है और ऐसा लगता है कि वह कंप्यूटर पर खेल रहे हैं.

बुमराह की तारीफ में अर्शदीप सिंह ने गढ़े कसीदे.
नई दिल्ली. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का कहना है कि उनके साथी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए क्रिकेट बहुत आसान है. अर्शदीप ने कहा कि लगता है जैसे बुमराह कंप्यूटर पर गेम खेल रहे हों. बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया. भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में इन दोनों गेंदबाजों की अहम भूमिका रही जिन्होंने समय पर विकेट लेकर भारतीय टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती. भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाला पहला देश बना. बीसीसीआई टीवी पर शेयर किए गए वीडियो में अर्शदीप सिंह (Arshdee Singh) ने कहा, ‘जब हमने साल 2024 में टी20 विश्व कप जीता था, तो मैंने हार्दिक पांड्या और टीम से कहा था कि हमें अगले 10 सालों में कम से कम 5 ट्रॉफी जीतनी हैं.’
बुमराह की तारीफ में अर्शदीप सिंह ने गढ़े कसीदे.
अर्शदीप ने कहा कि हमने सिर्फ प्रोसेस को फॉलो करने की कोशिश की. उन्होंने कहा, ‘हम जानते थे कि अगर हम उस स्टैंडर्ड के साथ खेले, तो रिजल्ट अपने आप आ जाएगा. हमने प्रोसेस को फॉलो किया और अपने खेल को बैक करने का प्रयास किया.’ उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ बॉलिंग करने के अनुभव के बारे में भी बात की.
अर्शदीप ने कहा, ‘बुमराह के साथ गेंदबाजी करना बहुत मजेदार था. उनके लिए क्रिकेट बहुत आसान है और ऐसा लगता है कि वह कंप्यूटर पर खेल रहे हैं. हालांकि, बुमराह का प्रोसेस बहुत कमाल का है. वह बहुत मेहनत करते हैं और हमें भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं.’
बुमराह का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में शानदार रहा. वह संयुक्त रूप से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. बुमराह ने 8 मुकाबलों में कुल 14 विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप ने जीत के दौरान लगातार सपोर्ट के लिए फैंस को भी धन्यवाद कहा. बकौल अर्शदीप, ‘आप सभी ने हमें बहुत प्यार दिया. खासकर जब हम एक मैच हारे, तो आपने हमारा बहुत सपोर्ट किया और इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.’
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें