वो 21 साल का छोरा… जिसने द हंड्रेड ऑक्शन में गाड़ दिया झंडा, दिग्गजों को पछाड़कर बन गया सबसे महंगा खिलाड़ी

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

वो 21 साल का छोरा, जिसने ऑक्शन में गाड़ दिया झंडा, बन गया सबसे महंगा खिलाड़ी

Last Updated:

James Coles Most expensive Hundred auction: इंग्लैंड की लीग ‘द हंड्रेड’ की नीलामी में 21 साल के जेम्स कोल्स ने इतिहास रच दिया. लंदन स्पिरिट ने ससेक्स के इस युवा ऑलराउंडर को करीब 4.1 करोड़ रुपये में खरीदकर सबको चौंका दिया. मात्र 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले कोल्स इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी के दम पर कोल्स ने बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए रातों-रात क्रिकेट जगत में अपनी नई पहचान बना ली है.

वो 21 साल का छोरा, जिसने ऑक्शन में गाड़ दिया झंडा, बन गया सबसे महंगा खिलाड़ी Zoom

जेम्स कोल्स द हंड्रेड लीग ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने.

नई दिल्ली. क्रिकेट जगत में जब भी ऑक्शन होती है, तो अक्सर बड़े नामों और इंटरनेशनल स्टार खिलाड़ियों पर करोड़ों बरसते हैं. लेकिन इंग्लैंड की लीग ‘द हंड्रेड’ के ऑक्शन ने पूरी दुनिया को तब चौंका दिया, जब एक 21 साल के युवा खिलाड़ी ने दिग्गज दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे हैं.

लंदन स्पिरिट ने जेम्स कोल्स को लगभग 4.1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में अपनी टीम में शामिल किया है. यह ‘द हंड्रेड’ के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बोली है. खास बात यह है कि इस लीग में पहले ड्राफ्ट सिस्टम होता था, लेकिन 2026 में पहली बार खुली नीलामी की प्रक्रिया अपनाई गई. उम्मीद थी कि कोई बड़ा विदेशी स्टार सबसे महंगा बिकेगा, लेकिन बाजी मार ली इंग्लैंड के इस घरेलू उभरते सितारे ने.

जेम्स कोल्स द हंड्रेड लीग ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने.

कौन हैं जेम्स कोल्स? रिकॉर्ड्स और करियर का सफर
बकिंघमशायर में जन्मे जेम्स कोल्स को इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है. वह एक दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं और बाएं हाथ से बेहतरीन ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी करते हैं.जेम्स कोल्स ने मात्र 16 साल की उम्र में साल 2020 में ससेक्स के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था. वह ससेक्स काउंटी के इतिहास में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. वह केवल एक ‘पार्ट-टाइम’ गेंदबाज नहीं हैं, बल्कि बीच के ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं. उनकी बल्लेबाजी में परिपक्वता और बड़े शॉट खेलने की काबिलियत उन्हें मॉडर्न टी20 क्रिकेट का परफेक्ट पैकेज बनाती है.

जेम्स कोल्स ने SA20 में दिखाया दम
जेम्स कोल्स ने दक्षिण अफ्रीका की लीग SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था. उनके इसी प्रदर्शन ने दुनिया भर के फ्रेंचाइजी मालिकों और स्काउट्स का ध्यान अपनी ओर खींचा. जेम्स कोल्स का ‘द हंड्रेड’ में सबसे महंगा बिकना संयोग नहीं है. इसके पीछे तीन मुख्य कारण हैं:

घरेलू खिलाड़ी का फायदा: इंग्लैंड की लीग में स्थानीय खिलाड़ियों की मांग हमेशा अधिक रहती है.

3-इन-1 खिलाड़ी: कोल्स बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा एक शानदार फील्डर भी हैं. 100 गेंदों के इस फॉर्मेट में ऐसे खिलाड़ी किसी भी कप्तान के लिए वरदान साबित होते हैं.

उम्र और भविष्य: मात्र 21 साल की उम्र में कोल्स ने जो खेल दिखाया है, वह बताता है कि वह अगले एक दशक तक क्रिकेट पर राज कर सकते हैं.

इंग्लैंड क्रिकेट में बदलाव की लहर
जेम्स कोल्स पर लगी यह रिकॉर्ड बोली इस बात का संकेत है कि अब फ्रेंचाइजी केवल ‘अनुभव’ के पीछे नहीं भाग रही हैं, बल्कि वे ‘पोटेंशियल’ (संभावनाओं) पर निवेश कर रही हैं. जिस तरह से आईपीएल में युवाओं पर पैसे बरसते हैं, अब वही ट्रेंड इंग्लैंड में भी शुरू हो गया है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP