बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने फाइनल किया 145 सीटों पर नाम, कुछ मौजूदा विधायकों की छुट्टी! जानें कब आएगी लिस्ट

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

बंगाल में बीजेपी ने फाइनल किया 145 सीटों पर नाम, कुछ मौजूदा विधायकों की छुट्टी

Last Updated:

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल की 160 सीटों पर चर्चा की, 145 सीटों पर नाम तय हुए. प्रधानमंत्री की कोलकाता रैली के बाद पहली लिस्ट जारी होगी. चुनाव दो चरणों में होने की संभावना है. अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था निर्वाचन आयोग के लिए एक बड़ी चिंता का विषय रहा है.

ख़बरें फटाफट

बंगाल में बीजेपी ने फाइनल किया 145 सीटों पर नाम, कुछ मौजूदा विधायकों की छुट्टीZoom

बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गुरुवार को पश्चिम बंगाल की लगभग 160 सीटों पर चर्चा हुई. सूत्रों ने बताया कि तकरीबन 145 सीटो पर नाम तय हो गए हैं. ज्यादातर वर्तमान विधायकों को फिर से चुनाव लड़ाया जायेगा. कुछ वर्तमान विधायकों का टिकट कट सकता है. प्रधानमंत्री की कोलकाता रैली के बाद पश्चिम बंगाल की पहली लिस्ट जारी हो सकती है.

इस बीच, निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने की संभावना है. अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन आयोग के नयी दिल्ली कार्यालय में एक और दौर की बैठक के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा. अधिकारी ने कहा, “पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीट के लिए चुनाव अगले महीने से दो चरणों में होने की संभावना है.”

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर राज्य की अधिकतर राजनीतिक पार्टियों ने कोलकाता में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ अपनी हालिया बैठक के दौरान एक या दो चरणों में चुनाव कराने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल सहित अन्य अधिकारियों से भी इसी तरह के सुझाव मिले थे.

उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराने से चुनाव संबंधी हिंसा को रोकने में मदद मिलेगी क्योंकि उपद्रवियों को एक जगह से दूसरी जगह जाकर गड़बड़ी फैलाने का समय नहीं मिलेगा. अंतिम निर्णय लेने से पहले इस पहलू पर भी विचार किया जाएगा.” पश्चिम बंगाल में एक ही चरण में मतदान होगा या नहीं इस सवाल पर उन्होंने कहा, “हमने 2024 में 288 सीट वाले महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव एक ही चरण में कराया थे. पश्चिम बंगाल में एक चरण में चुनाव कराना असंभव काम नहीं है, लेकिन इस बार इसकी संभावना बहुत कम है.”

अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था निर्वाचन आयोग के लिए एक बड़ी चिंता का विषय रहा है और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग को चुनाव पूर्व एवं चुनाव पश्चात की अवधि के दौरान सख्त निगरानी का आश्वासन दिया है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP