How To Make World’s Best Atta: इस एक चीज से तैयार करें दुनिया का सबसे बेस्ट आटा, किडनी-डायबिटीज में फायदेमंद

Share to your loved once


Last Updated:

Homemade Healthy Atta: मोटे अनाज सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. लेकिन जब आप रोटी बनाने के लिए दो अनाज के आटे का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करते हैं, तो इसके गुण और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं. ऐसे में हार्ट एक्सपर्ट डॉक्टर बिमल छाजेर ने गेहूं के आटे में रागी, काबूली चने, बाजरा और ज्वार को मिलाकर खाने की सलाह दी है. इस लेख में सेवन का तरीका और इससे मिलने वाले फायदे जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

इस एक चीज से तैयार करें दुनिया का सबसे बेस्ट आटा, किडनी-डायबिटीज में फायदेमंदZoom

How To Make World’s Best Atta: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी खाना जरूरी है. लेकिन हेल्दी खाना होता क्यो है? ज्यादातर लोग इसके मतलब को नहीं समझ पाते हैं. हेल्दी खाना कोई फैंसी या महंगे फूड्स नहीं है. सिंपल और संतुलित भोजन जिसमें दाल,अनाज, हरी सब्जियां शामिल हो इसे ही हेल्दी मील कहा जाता है.

इन दिनों मोटे अनाज के फायदों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा होती है. जबकि ये अनाज जिन्हें मिलेट्स भी कहा जाता है, आज हजारों में बिक रहे हैं सदियों से भारतीय घरों में खाए जा रहे हैं. गेहूं की रोटी भारतीय थाली का सबसे अहम हिस्सा है. हालांकि ये अपने आप में भी हेल्दी होता है, लेकिन यदि आपको इससे अधिकतम फायदा चाहते हैं तो हमेशा दो अनाजों का कॉम्बिनेशन डाइट में शामिल करें.

इन चीजों से बनाएं दुनिया का बेस्ट आटा
हार्ट एक्सपर्ट और सोशल मीडिया पर वायरल हार्ट एक्सपर्ट डॉक्टर बिमल छाजेर ने अपने एक यूट्यूब वीडियो में बताया कि यदि आप आटे में रागी, काबूली चना, बाजरा या ज्वार का आटा मिलाकर खाने लगे तो इससे बुढ़ापे तक बीमारियों का रिस्क कम हो जाएगा. ये छोटा सा बदलाव आपको डायबिटीज, लिवर की समस्या, किडनी डिजीज या तक की जोड़ों के दर्द और खून की कमी से बचा सकता है.

रागी- इसे भारत के कुछ हिस्सों में नाचनी भी कहा जाता है. ये एक तरह का हाई प्रोटीन मिलेट है, जिसे आप वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं. इसके साथ ही इसमें कैल्शियम की मात्रा भी अच्छी होती है, जो इसे हड्डियों के लिए फायदेमंद बनाती है. इतना ही नहीं इससे आपकी स्किन भी हेल्दी रहती है.

काबूली चना- इसका इस्तेमाल घरों में छोले बनाने के लिए किया जाता है. जबकि विटामिन, मिनरल्स से भरपूर इस चने के आटे से बनी रोटी से आप अपने शुगर को कंट्रोल रख सकते हैं. साथ ही इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो पाचन को भी दुरुस्त रखता है.

ज्वार- यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, जल्दी-जल्दी बीमार होते हैं तो आटे में ज्वार का आटा मिलाकर खाएं. इससे आपकी बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ेगी साथ ही कोलेस्ट्रॉल और शुगर भी कंट्रोल रहेगा जो हेल्दी हार्ट के लिए बहुत जरूरी है.

बाजरा- डॉक्टर छाजेर बताते हैं कि जो लोग बाजरा खाते हैं, वो मोटे नहीं होते हैं साथ ही उनका शरीर बहुत मजबूत होता है. ये अनाज आपको मोटापे, खूनी की कमी, डायबिटीज के साथ कैंसर भी बचाने का काम करता है.

कैसे करें इस्तेमाल
डॉक्टर इन आटों को बारी-बारी गेहूं के आटे के साथ मिलाकर खाने की सलाह देते हैं. इसके अलावा आप इन सभी आटे को एक साथ मिलाकर भी रोटी बना सकते हैं. यदि आपको साउथ इंडियन रेसिपी पसंद है तो डोसा और इडली बनाने में भी आप मिलेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP