‘इंशाअल्लाह जल्द घर आएंगे’, सलीम खान जल्द होंगे डिस्चार्ज , बेटे अरबाज खान दिया हेल्थ अपडेट

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है. उनके बेटे और एक्टर अरबाज खान ने हाल ही में पिता की सेहत को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि सलिम खान की हालत में सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और जल्द घर में आने वाले हैं.

ख़बरें फटाफट

सलीम खान जल्द होंगे डिस्चार्ज , बेटे अरबाज खान दिया हेल्थ अपडेटZoom

सलीम खान के जल्द ठीक होने के लिए परिवार और फैंस लगातार दुआ कर रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान के स्वास्थ्य में सुधार की खुशखबरी सामने आई है. उनके बेटे और एक्टर-निर्देशक अरबाज खान ने बुधवार रात को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनके पिता की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है और वे जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं. परिवार की ओर से यह पहला आधिकारिक बयान है, क्योंकि अब तक खान परिवार ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई. सलीम खान को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में ब्रेन हेमरेज के बाद भर्ती कराया गया था.

अरबाज खान मुंबई में एक इफ्तार पार्टी से निकलते समय पैपराजी से घिर गए, जहां उन्होंने अपने पिता सलीम खान की सेहत का हेल्थ अपडेट दिया. उन्होंने कहा, ‘वह अब बेहतर हैं, उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है. पापा ठीक हैं.’ जब एक फोटोग्राफर ने सलीम खान के डिस्चार्ज के बारे में पूछा तो अरबाज ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘जल्द ही… इंशाल्लाह.’

अस्पताल में भर्ती होने की पूरी घटना

आपको बता दें कि 90 साल के सलीम खान को 17 फरवरी को उनके पारिवारिक डॉक्टर द्वारा लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उन्हें मामूली ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद 18 फरवरी को उनकी एंजियोग्राफी (DSA) प्रक्रिया हुई . उस समय इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया था कि उनका ब्लड प्रेशर काफी हाई था और उन्हें कुछ झटके आ रहे थे, लेकिन प्रक्रिया सफल रही और वह वेंटिलेटर पर थे. उम्र को देखते हुए डॉक्टरों ने रिकवरी में समय लगने की बात कही थी.

परिवार और इंडस्ट्री ने जताई राहत

सलीम खान के ठीक होने की खबर से पूरे बॉलीवुड और उनके चाहने वालों में खुशी की लहर है. इससे पहले उनके लंबे समय के दोस्त और लेखक जावेद अख्तर ने भी बताया था कि सलीम अब पूरी तरह ठीक हैं, कुर्सी पर बैठकर बातें कर रहे हैं और उनमें काफी सुधार हुआ है. शाहरुख खान, आमिर खान और संजय दत्त सहित कई सितारे उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे.

हिंदी सिनेमा में योगदान

सलीम खान को हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली पटकथा लेखकों में गिना जाता है. जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी (सलीम-जावेद) ने ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘अंदाज’ जैसी ऐतिहासिक फिल्मों की पटकथा लिखी, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP