Dry Fruit Custard Recipe: ड्राई फ्रूट्स से बनाएं हेल्दी फ्रूट कस्टर्ड, बच्चों के लिए पौष्टिक और टेस्टी मिठाई, जानें पूरी रेसिपी!

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

बच्चों के लिए हेल्दी मिठाई? जानें घर पर मिनटों में फ्रूट कस्टर्ड बनाने रेसिपी

Last Updated:

अक्सर घर में बच्चे मीठा खाने की जिद करते हैं, लेकिन ज्यादा चीनी उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होती. ऐसे में आप घर पर ही हेल्दी और टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड बना सकते हैं. इसमें कस्टर्ड पाउडर की जगह ड्राई फ्रूट्स और मिठास के लिए शहद या शुगर फ्री स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी बन जाता है.

अगर आप घर पर कुछ मीठा और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो बिना कस्टर्ड पाउडर भी स्वादिष्ट फ्रूट कस्टर्ड तैयार किया जा सकता है. गृहणी प्रीति जोशी बताती हैं कि आमतौर पर कस्टर्ड बनाने के लिए बाजार में मिलने वाला पाउडर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह हमेशा हेल्दी विकल्प नहीं माना जाता. ऐसे में आप घर पर मौजूद ड्राई फ्रूट्स की मदद से बिल्कुल नेचुरल और पौष्टिक फ्रूट कस्टर्ड बना सकते हैं. यह रेसिपी स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है और यह आपके बच्चों के लिए भी सुरक्षित और पौष्टिक विकल्प है.

इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले बादाम, काजू और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स लें. चाहें तो इसमें पिस्ता भी डाल सकते हैं. इन सभी ड्राई फ्रूट्स को लगभग 20-30 मिनट के लिए दूध में भिगोकर रखें. दूध में भिगोने से ये नरम हो जाते हैं और इनका स्वाद भी दूध में अच्छी तरह घुल जाता है. इससे कस्टर्ड का स्वाद और भी रिच और क्रीमी बनता है.

जब ड्राई फ्रूट्स अच्छी तरह भीग जाएं, तो इन्हें उसी दूध के साथ मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें. कोशिश करें कि पेस्ट बिल्कुल स्मूद बने और इसमें कोई दाने न रहें. यह पेस्ट इस रेसिपी का सबसे खास हिस्सा होता है क्योंकि यही कस्टर्ड पाउडर की जगह काम करता है और मिश्रण को गाढ़ापन देने में मदद करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब एक पैन में थोड़ा दूध डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. जब दूध हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें तैयार किया हुआ ड्राई फ्रूट पेस्ट डाल दें. मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि यह नीचे चिपके नहीं. कुछ ही देर में यह मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा और कस्टर्ड जैसा टेक्सचर लेने लगेगा.

जब मिश्रण अच्छी तरह पक जाए, तो इसमें मिठास के लिए शहद या शुगर फ्री स्वीटनर मिलाएं. इससे यह डेज़र्ट और भी हेल्दी बन जाता है. अगर चाहें तो थोड़ी सी इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं, जिससे इसकी खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं. इसके अलावा आप गुड़ या चीनी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये पूरी तरह आपकी पसंद पर निर्भर करता है.

अब गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इसमें कटे हुए ताजे फल जैसे सेब, केला, अनार, पपीता, अंगूर या आम डाल सकते हैं. फल डालने से यह डेज़र्ट और भी पौष्टिक और रंग-बिरंगा बन जाता है, जिससे इसे खाने का मजा भी बढ़ जाता है.

इस तरह बिना कस्टर्ड पाउडर के घर पर हेल्दी और टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें. ठंडा होने के बाद इसका स्वाद और भी बेहतर लगता है. यह रेसिपी खासकर बच्चों और मेहमानों को सर्व करने के लिए एक बेहतरीन और हेल्दी मिठाई का विकल्प बन सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP