फिर सजेगी शुभमन गिल की दुकान, बोर्ड को आई दो फॉर्मेट के कप्तान की याद, आईपीएल से पहले लगेगा क्रिकेट का सबसे बड़ा मेला

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

फिर सजेगी शुभमन गिल की दुकान, बोर्ड को आई दो फॉर्मेट के कप्तान की याद

Last Updated:

शुभमन गिल को इस साल बीसीसीआई का क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया जाएगा. पंजाब के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है और टेस्ट तथा वनडे टीम की कप्तानी भी संभाली है. भारत के पूर्व मुख्य राहुल द्रविड़  को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा

फिर सजेगी शुभमन गिल की दुकान, बोर्ड को आई दो फॉर्मेट के कप्तान की यादZoom

शुभमन गिल की आई बीसीसीआई को याद, करेंगे दो फॉर्मेट के कप्तान को सम्मानित

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की चर्चा के बीच एक बार फिर भारत के टेस्ट कप्तान चर्चा में हैं. इंग्लैंड में रनों का अंबार लगाने वाले गिल को बोर्ड सम्म्िनत करने का मन बना चुक है.  भारतीय क्रिकेट में पिछले एक साल के दौरान मिली ऐतिहासिक सफलताओं का जश्न मनाने की तैयारी हो चुकी है.  BCCI 15 मार्च को नई दिल्ली में अपना वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह आयोजित करने जा रहा है. इस समारोह में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नामों को सम्मानित किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल  और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ इस बार के प्रमुख अवॉर्ड विजेताओं में शामिल होंगे.

यह समारोह खास इसलिए भी है क्योंकि बीसीसीआई उन भारतीय टीमों और खिलाड़ियों को भी सम्मानित करने की योजना बना रहा है जिन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया. इनमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025,आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2025, आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025,  आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026जीतने वाली भारतीय टीमों के सदस्य शामिल हैं.

गिल को  बड़ा सम्मान

रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल को इस साल बीसीसीआई का क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया जाएगा. पंजाब के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है और टेस्ट तथा वनडे टीम की कप्तानी भी संभाली है. रोहित शर्मा के बाद टीम की कमान संभालने वाले गिल ने खास तौर पर टेस्ट और वनडे क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजी की है, हालांकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा है.हालांकि गिल की कप्तानी में भारत को अभी तक कोई आईसीसी खिताब नहीं मिला है, लेकिन उनकी नेतृत्व क्षमता और लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान का मजबूत दावेदार बना दिया है.

द्रविड़ को लाइफटाइम एचीवमेंट 

वहीं भारत के पूर्व मुख्य राहुल द्रविड़  को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 जीतकर इतिहास रचा था. रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के युवा खिलाड़ी आयुष महात्रे  को घरेलू सीमित ओवर क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड दिया जाएगा. इसके अलावा भारत की पूर्व महिला कप्तान मिथाली राज को भी लाइफटाइम अवॉर्ड देने पर विचार किया जा रहा है. वहीं घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुंबई क्रिकेट संघ को सर्वश्रेष्ठ एसोसिएशन के सम्मान से नवाजा जा सकता है.

भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों का जश्न

यह समारोह भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास होगा क्योंकि इसमें पिछले साल वैश्विक टूर्नामेंटों में मिली शानदार सफलताओं को याद किया जाएगाआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026  जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम के अलावा ICC Champions Trophy 2025 विजेता टीम, भारतीय महिला सीनियर टीम और 2025 में आईसीसी खिताब जीतने वाली भारत की अंडर-19 लड़कों और लड़कियों की टीमें भी इस समारोह में शामिल होंगी.

नमन अवॉर्ड्स का यह आयोजन भारतीय क्रिकेट के लिए गौरव के उस दौर को सम्मानित करेगा, जिसमें देश की विभिन्न टीमों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े आईसीसी खिताब अपने नाम किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP