भूत बंगला टीजरः पुराने अंदाज में लौटे अक्षय कुमार-राजपाल यादव, परेश रावल ने किया हंसा-हंसा कर लोटपोट

Share to your loved once


Last Updated:

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो गया है. हॉरर कॉमेडी का टीजर आपकों हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगा. ‘भूत बंगला’ के 1 मिनट 23 सेकेंड के इस टीजर की वधुसुर नाम के राक्षस की कहानी से होती है, जिसे आसरानी सुनाते हैं. इसके बाद अक्षय कुमार, राजपाल यादव और परेश रावल की जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलती है.

ख़बरें फटाफट

भूत बंगला टीजरः पुराने अंदाज में लौटे अक्षय कुमार-राजपाल यादव-परेश रावलZoom

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का टीजर आउट. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

मुंबई. अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो गया है. हॉरर कॉमेडी के 1 मिनट 23 सेकेंड के इस टीजर में अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग देखने को मिल रही है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म का टीजर आपको हंसने पर मजबूर कर देगा. फिल्म में तब्बू और वामिका गब्बी भी हैं. इनके अलावा जिस्सुसेन गुप्ता भी अहम किरदार में दिख रहे हैं. अक्षय के साथ असरानी भी फिल्म में दिखाई दे रहे हैं. यह असरानी की आखिरी फिल्म है.

‘भूत बंगला’ टीजर की शुरुआत एक डरावनी रात से शुरू होती है. बैकग्राउंड में असरानी की आवाज आती है. वह किसी वधुसुर की बात करते हैं. वह कहते हैं,”वधुसुर आएगा.” इसके बाद परेश रावल, अक्षय कुमार और राजपाल यादव की तिकड़ी दिखती है, जो वधुसुर के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं. अक्षय, राजपाल के थप्पड़ जड़ते हैं. तीनों के बीच बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग देखने को मिलती है.

टीजर देख याद आएगी 2007 की ब्लॉकबस्टर ‘भूल भुलैया’

‘भूत बंगला’ के टीजर में आगे देखने को मिलता है कि अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव एक महल में जाते हैं. यह महल आपको साल 2007 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘भूल भुलैया’ की याद दिलाएगा. फिर तब्बू और वामिका गब्बी की एंट्री को दिखाया गया है. वामिका और अक्षय के बीच भी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग देखने को मिलती है. फिल्म का टोन प्रियदर्शन की पहले की कॉमिक स्टाइल को बरकरार रखते हुए, एक गहरे और डरावने माहौल में ले जाता है, जिससे यह पुरानी यादों के साथ-साथ ताजगी भी महसूस कराता है.

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का 14 साल बाद साथ में कमबैक

बता दें, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं. एक दशक से ज्यादा समय बाद दोनों के साथ आने से फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं, क्योंकि यह जोड़ी तेज कॉमिक टाइमिंग और हंसी-ठिठोली से भरे हंगामे के लिए मशहूर है. प्रियदर्शन अपने हॉरर कॉमेडी ह्युमर से कई कल्ट हिट दे चुके हैं. ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन ‘धुरंधर 2’ से क्लैश के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP