बलिया की इस गली में उतर आया ‘बनारस’, कचौड़ी की खुशबू ऐसी कि खिंचे चले आते हैं लोग, ₹30 में मिल रहा असली स्वाद
Ballia Famous Kachori: सुबह की पहली किरण के साथ जब पूरा शहर धीरे-धीरे जाग रहा होता है, तब बलिया की एक गली से उठती हींग और मसालों की खुशबू. बलिया के आर्य समाज रोड पर एक छोटी सी दुकान है, जहां की कचौड़ियां इन दिनों शहर भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. लोगों का कहना है कि यहां की कचौड़ी और सब्जी खाकर ऐसा महसूस होता है मानो आप बलिया में नहीं, बल्कि बनारस के किसी अस्सी या गोदौलिया घाट पर खड़े हों. सिकंदरपुर के मशहूर ‘राज स्वीट्स’ की इस शाखा ने बलिया के लोगों को अपनी सादगी और शुद्धता का दीवाना बना दिया है. इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर क्यों इस दुकान पर कचौड़ी चखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है और क्या है इसकी सब्जी का वो सीक्रेट, जो इसे आम कचौड़ियों से अलग बनाता है.
