Team India: बल्लेबाज ‘बाहुबली’ तो गेंदबाज ‘शेरा’, 10 मिनट का वीडियो और भारत ने रच दिया इतिहास, सूर्या ने बताया ‘सीक्रेट’
Last Updated:
Suryakumar Yadav reveal dressing room insights: सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि साउथ अफ्रीका से मिली सुपर-8 में हार के बाद कैसे बॉलीवुड के दो गानों वाले एक 10 मिनट के वीडियो ने टीम इंडिया में जोश भरा और फिर भारत ने टी20 वर्ल्ड जीतकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया और अपने घर पर खेलते हुए ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई.

साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ था?
नई दिल्ली. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास तो रच दिया, लेकिन टूर्नामेंट में एक समय ऐसा था जब फैंस की सांसें अटकी हुईं थीं कि टीम सेमीफाइनल के लिए भी जगह बना पाएगी या नहीं. ये डर साउथ अफ्रीका से मिली सुपर-8 मैच में हार के बाद लगा. भारत को साउथ अफ्रीका से अपने पहले ही सुपर-8 में 76 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, जिससे उसका नेट रन रेट बेहद खराब हो गया था और टीम के टॉप-4 में जगह बनाने को लेकर भी सवाल उठने लगे थे. ट्रॉफी जीतने के बाद सूर्यकुमार ने बताया है कि कैसे भारत ने इस हार के बाद बाउंसबैक किया. सूर्या ने बताया कि 10 मिनट का एक वीडियो ने भारतीय खिलाड़ियों को कॉन्फिडेंस को बूस्ट करने का काम किया.
भारतीय कप्तान ने बताया कि साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद खिलाड़ियों को 10 मिनट का एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें पिछले दो साल के टीम के दमदार प्रदर्शन की कुछ झलकियां थीं. इस वीडियो में खिलाड़ियों की पावरफुल बैटिंग और घातक गेंदबाजी के कुछ मोमेंट्स थे. वीडियो में बॉलीवुड के दो गाने एम्बेड थे, जिसने खिलाड़ियों में जोश भरने के काम किया. ये गाने – बाहुबली और केसरी-2 फिल्म के थे. इस वीडियो ने टीम को साउथ अफ्रीका से मिली निराशाजनक हार से बाहर निकाला और फिर खिलाड़ियों ने जो किया, वो दुनिया ने देखा.
साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ था?
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे पल ही टीम को मजबूत बनाते हैं. सूर्या ने बताया कि चाहे यह फील्डिंग कोच टी. दिलीप के सर्वश्रेष्ठ फील्डर के लिए 10,000 रुपये का पुरस्कार हो या वीडियो एनालिस्ट ने पिछले दो साल का 10 मिनट का वीडियो दिखाया, जिसमें बल्लेबाजों के लिए बाहुबली गाना था और गेंदबाजों के लिए ‘ओ शेरा तीर ते ताज’ गाना था. ये सब टीम को मजबूत बनाते हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें