बड़ा बदलाव! अब 30 नहीं 19 मार्च को मनाया जाएगा राजस्थान दिवस, जालोर में होगा भव्य राज्य स्तरीय समारोह

Share to your loved once


Last Updated:

Rajasthan Diwas New Date: राजस्थान दिवस को लेकर इस बार बड़ा बदलाव किया गया है. राज्य सरकार ने 30 मार्च की जगह अब 19 मार्च को राजस्थान दिवस मनाने का फैसला लिया है. इस बार राज्य स्तरीय मुख्य समारोह जालोर में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. कार्यक्रम में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और विकास से जुड़े विभिन्न आयोजन किए जाएंगे. प्रशासन ने समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बदलाव के बाद प्रदेशभर में राजस्थान दिवस के आयोजन की नई तारीख को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

ख़बरें फटाफट

बड़ा बदलाव! इस बार 30 मार्च नहीं, 19 मार्च को मनाया जाएगा राजस्थान दिवसZoom

19 मार्च को मनाया जाएगा राजस्थान दिवस

जालौर: राजस्थान सरकार ने इस बार राजस्थान दिवस के आयोजन को लेकर बड़ा बदलाव किया है. अब तक हर साल 30 मार्च को मनाया जाने वाला राजस्थान दिवस इस बार 19 मार्च को मनाया जाएगा. यह निर्णय हिंदू पंचांग के अनुसार लिया गया है, क्योंकि इस दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा है, जिसे भारतीय नववर्ष की शुरुआत भी माना जाता है.

सरकार के निर्णय के अनुसार इस बार राजस्थान दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह जालोर जिले में आयोजित किया जाएगा. इससे जिले को विशेष पहचान मिलने के साथ ही प्रदेशभर का ध्यान जालोर की ओर रहेगा.

सीधे लोगों तक पहुंचाने का संदेश भी दिया जाएगा
इस अवसर पर जालोर में एक बड़ा लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया जाएगा और कई योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. इससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने का संदेश भी दिया जाएगा

खुशहाली और समृद्धि की कामना करेंगे
राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेशभर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर सभी सरकारी मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया जाएगा. इस महाआरती में मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करेंगे.

19 मार्च तक अलग-अलग जिलों में आयोजित किए जाएंगे
इसके अलावा राजस्थान दिवस को लेकर प्रदेशभर में 14 मार्च से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी. ये कार्यक्रम 19 मार्च तक अलग-अलग जिलों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जनकल्याण योजनाओं के कार्यक्रम और जनभागीदारी से जुड़े आयोजन शामिल रहेंगे.

बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिल सकती
राजस्थान सरकार का उद्देश्य राजस्थान दिवस को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित नहीं रखना, बल्कि इसे सांस्कृतिक गौरव, परंपरा और विकास से जोड़ते हुए जनभागीदारी का उत्सव बनाना है. जालोर में होने वाला मुख्य समारोह भी इसी उद्देश्य को लेकर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिल सकती है.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP