लोकल 18 न्यूज के बाद जागा विभाग, 3 साल से परेशान कर्मचारी को मिला न्याय का भरोसा
Last Updated:
कर्मचारी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि अब उन्हें 3 साल बाद न्याय मिलने की उम्मीद जगी है. उन्होंने कहा कि खबर के बाद विभाग ने उन्हें बुलाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इसके साथ ही उन्हें लिखित रूप से एक पत्र भी दिया गया है. उन्होंने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा.
अमेठी: जिस कर्मचारी को रिश्वत न देने के कारण 3 साल से परेशान किया जा रहा था, अब उसे विभाग की तरफ से न्याय का आश्वासन मिला है. परेशान होकर कर्मचारी ने अनशन भी किया था, जिसके बाद लोकल 18 ने उनकी खबर को प्रमुखता से उठाया. इसके बाद विभाग की कुंभकर्णी नींद टूटी और 3 साल बाद पीड़ित को न्याय का भरोसा दिया गया.
दरअसल, यह पूरा मामला युवा कल्याण विभाग का है. यहां के सेवानिवृत्त कर्मचारी सुरेंद्रनाथ शुक्ला ने आरोप लगाया था कि विभाग को लाभ न पहुंचाने और उनकी मेहनत का पैसा जारी न करने के बदले उनसे रिश्वत मांगी जा रही थी. इसी के विरोध में वह 5 मार्च को आमरण अनशन पर बैठ गए थे. इसके बाद लोकल 18 ने मौके पर पहुंचकर उनसे बातचीत की और उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाया.
खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लिया. अधिकारियों ने न सिर्फ कर्मचारी को बुलाया बल्कि उनकी समस्या के समाधान के लिए 15 मई तक कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है.
लोकल 18 को दिया धन्यवाद
कर्मचारी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि अब उन्हें 3 साल बाद न्याय मिलने की उम्मीद जगी है. उन्होंने कहा कि खबर के बाद विभाग ने उन्हें बुलाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इसके साथ ही उन्हें लिखित रूप से एक पत्र भी दिया गया है. उन्होंने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा.
न्याय मिलने की उम्मीद जगी
उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग कर्मचारियों को इस तरह परेशान करते हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने लोकल 18 का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी खबर के कारण ही अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है.
वहीं, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी मयंक पटेल ने कहा कि कर्मचारी को न्याय का आश्वासन दिया गया है. उनकी शिकायत का निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाएगा और जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह नियमों के तहत की जाएगी.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें