Ranchi Top 3 Mithai Dukan: धोनी के तबेले वाले दूध से यहां बनती हैं अनोखी मिठाई, खाएंगे तो चट जाएंगे उंगलियां
Last Updated:
Ranchi Top 3 Mithai Dukan: रांची में मिठाई के शौकीनों के लिए गोकुल स्वीट्स, समृद्धि स्वीट्स और पंजाब स्वीट हाउस प्रमुख हैं. यहां मिठाई के खरीदारों की हमेशा भीड़ लगी रहती है. ऐसे में गोकुल स्वीट्स भंडार में धोनी के तबेले का दूध भी आता है. हालांकि यहां के पंजाब स्वीट हाउस में आपको 200 से अधिक वैरायटी की मिठाइयां मिल जाएंगी.
अगर आप मिठाई खाने के शौकीन हैं तो फिर आपको रांची के इन तीन स्वीट शॉप के बारे में तो जानना ही चाहिए, एक शॉप तो ऐसी है. जहां के धोनी भी दीवाने हैं. दरअसल, आप आ जाइए रांची के कांके रोड स्थित गोकुल स्वीट्स में. यहां पर खासतौर पर रसमाधुरी टेस्ट करना मत भूलिएगा. यह वह मिठाई है जो पैक करा कर धोनी के घर भी जाती है.<span style=”color: currentcolor;”>यहां की एक खास बात और है कि धोनी के तबेले से यहां पर दूध आता है और इस दूध से यहां पर कई सारी मिठाईयां बनती हैं. ऐसे में अगर आपको धोनी के तबले का दूध की मिठाई खानी है तो भी आप यहां पर आ सकते हैं और खाने में क्या स्वादिष्ट लगता है. एक पीस का कीमत ₹40 होती है. यहां पर खास तौर पर पान काजू कतली, चॉकलेट बर्फी, चॉकलेट काजू कतली यह सारे स्पेशल वैरायटी के जो मिठाई होते हैं वह देखने को मिलेंगे.</span>
इसके बाद आप आ जाइए रांची के हरमू रोड से धोनी घर के ठीक सामने समृद्धि स्वीट्स पर. यहां पर तो आपको काजू कतली गुजिया खाने को मिलेगी. यानी कि जो गुजिया होता है वह काजू की बनी होती है. यहां का स्वाद ऐसा है कि आपने शायद ही पहले कभी खाया होगा. यहां पर आपको मिठाई की नहीं भी तो कम से कम 100 से अधिक वैरायटी देखने को मिलेंगे. जहां पर डायबिटीज फ्रेंडली मिठाई भी मिलेगी.
इस मिठाई दुकान की खासियत यह है कि यहां पर बैठकर आप समोसा कचौड़ी गरमा गरम खा सकते हैं. सिर्फ मिठाई ही नहीं, बल्कि, गिफ्ट भी पैकिंग करवा सकते हैं. अगर आपको कोई स्पेशल मिठाई बनवाना है तो वह भी यहां पर बना दिया जाएगा. गुड वाला रसमलाई से लेकर एकदम देसी घर जैसा गुजिया हर एक वैरायटी की मिठाई यहां पर देखने को मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर मिठाई की बात हो और पंजाब स्वीट हाउस का नाम नहीं है, ऐसा हो ही नहीं सकता है. यह मेन रोड पर स्थित है. यहां पर 200 से अधिक वैरायटी की मिठाई देखने को मिलेगी. आप देखते-देखते थक जाएंगे. पर यहां वैरायटी खत्म नहीं होगी. इसकी सबसे खास बात यह है कि यहां पर हर चीज आपकी आंखों के सामने बनायी जाती है. पान फ्वलेर से लेकर गुलाब वाली मिठाई, जैसा चाहेंगे, आपको यहां वैसी ही मिठाई मिलेगी.