भारतीय खिलाड़ियों पर बरसा पैसा, पाकिस्तान को नहीं मिली फूटी कौड़ी, ‘द हंड्रेड’ में किसी ने नहीं दिया भाव

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

भारतीयों पर बरसा पैसा, पाकिस्तान को नहीं मिली फूटी कौड़ी, द हंड्रेड में ‘खेला’

Last Updated:

The Hundred Women: ‘द हंड्रेड’ महिला लीग के ऑक्शन में इस बार किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीददार नहीं मिला है. फातिमा सना और सादिया इकबाल शॉर्टलिस्ट जरूर हुई थीं, लेकिन ऑक्शन में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम से जोड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और वे अनसोल्ड रहीं. दूसरी ओर भारतीय महिला क्रिकेटर्स को इस ऑक्शन में मोटी रकम देकर टीमों ने खरीदा.

भारतीयों पर बरसा पैसा, पाकिस्तान को नहीं मिली फूटी कौड़ी, द हंड्रेड में 'खेला'Zoom

‘द हंड्रेड’ महिला लीग ऑक्शन में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स रहीं अनसोल्ड.

नई दिल्ली. ‘द हंड्रेड’ महिला लीग के आगामी सीजन का ऑक्शन 11 मार्च को हुआ. इसमें कई स्टार क्रिकेटर्स मालामाल हुईं. स्मृति मंधना और दीप्ति शर्मा समेत कई भारतीय खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजियों ने मोटी बोली लगाकर उन्हें अपने टीम में शामिल किया. हालांकि, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को स्क्वॉड से जोड़ने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को इस ऑक्शन से खाली हाथ लौटना पड़ा. बाएं हाथ की बल्लेबाज मुनीबा अली, तेज गेंदबाज डायना बेग, लेफ्ट-आर्म स्पिनर सादिया इकबाल और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने द हंड्रेड के ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज कराया था.

इन चारों पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने 15000 पाउंड के बेस प्राइस के साथ अपना नाम ऑक्शन में दर्ज कराया था. हालांकि, इन चारों में से सिर्फ फातिमा सना और सादिया इकबाल को ही फाइनल ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन शॉर्टलिस्ट होने के बावजूद बोली के दौरान दोनों खिलाड़ियों का नाम नहीं लिया गया. सादिया महिला टी20 इंटरनेशनल में टॉप रैंकिंग गेंदबाज हैं.

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स द हंड्रेड महिला ऑक्शन में रहीं अनसोल्ड.

पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आईपीएल मालिकों वाली ‘द हंड्रेड’ टीमों शायद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन करने से बचेंगी. इस खबर के बाद काफी विवाद हुआ और इसकी आलोचना भी हुई, जिसमें इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी प्रतिक्रिया दी थी. इसके बाद ECB और द हंड्रेड की फ्रेंचाइजियों ने साफ किया कि खिलाड़ियों की राष्ट्रीयता चयन पर असर नहीं डालेगी. उन्होंने कहा कि चयन सिर्फ प्रदर्शन, उपलब्धता और टीम की जरूरत के आधार पर होगा.

पुरुष खिलाड़ियों के ऑक्शन पर नजर
द हंड्रेड का पुरुष खिलाड़ियों का ऑक्शन गुरुवार, 12 मार्च को होगा. इस ऑक्शन के लिए पाकिस्तान के 63 खिलाड़ियों ने नाम दिया था, लेकिन उनमें से सिर्फ 14 खिलाड़ियों को अंतिम बोली प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. इनमें बड़े नाम हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, शादाब खान, सैम अयूब हैं. इन सभी ने 100000 पाउंड का बेस प्राइस रखा है. इसमें अन्य खिलाड़ी अबरार अहमद (बेस प्राइस- 75000 पाउंड), मोहम्मद आमिर (बेस प्राइस- 75000 पाउंड), जमान खान (बेस प्राइस- 75000 पाउंड), इमाद वसीम (बेस प्राइस- 50000 पाउंड), उसामा मीर (बेस प्राइस- 50000 पाउंड), आकिफ जावेद (बेस प्राइस- 31000 पाउंड), सलमान मिर्जा (बेस प्राइस- 31,000 पाउंड).

पहले भी खेल चुके हैं कुछ खिलाड़ी
पाकिस्तान के कई खिलाड़ी पहले भी द हंड्रेड में खेल चुके हैं. हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी पहले Welsh Fire के लिए खेल चुके हैं. इमाद वसीम Trent Rockets के लिए खेल चुके हैं. मोहम्मद आमिर MI London की तरफ से खेले थे. शादाब खान Birmingham Phoenix का हिस्सा रहे हैं. उसामा मीर पहले Manchester Super Giants के लिए खेल चुके हैं. वहीं नसीम शाह, साइम अयूब, अबरार अहमद, आकिफ जावेद और सलमान मिर्जा अभी तक 100-बॉल टूर्नामेंट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP