LPG Crisis LIVE | LPG cylinders Shortage | ‘एलपीजी की किल्लत नहीं, बस जमाखोरी से दिक्कत’ रसोई गैस संकट पर सख्त हुई सरकार

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

‘एलपीजी की किल्लत नहीं, बस जमाखोरी से दिक्कत’ रसोई गैस संकट पर सख्त हुई सरकार

Last Updated:

LPG cylinders Shortage Live Updates: रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों के चलते कई लोग एलपीजी की पैनिक बुकिंग करने लगे हैं. इस बीच केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को साफ निर्देश दिया कि किस…और पढ़ें

'एलपीजी की किल्लत नहीं, बस जमाखोरी से दिक्कत' रसोई गैस संकट पर सख्त हुई सरकारZoom

सरकार के मुताबिक, रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों के चलते लोग एलपीजी की पैनिक बुकिंग करने लगे हैं.

अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ईरान की जंग ने दुनियाभर की परेशानी बढ़ा दी है. पश्चिम एशियाई देशों पर ताबड़तोड़ हमले और होर्मूज स्ट्रेट पर नाकेबंदी के बीच भारत में भी एलपीजी और ईंधन की कमी की अफवाहों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं. केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और डीजीपी के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और साफ निर्देश दिया कि किसी भी तरह की जमाखोरी या कालाबाजारी को सख्ती से रोका जाए. इसके साथ ही पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक बुकिंग न करें और अफवाहों से दूर रहें, क्योंकि भारत में कच्चे तेल और ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है.

केंद्रीय गृह सचिव ने बैठक में राज्यों को एलपीजी सप्लाई चेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, रोजाना निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है. सरकार ने यह भी बताया कि 8 मार्च के एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर के तहत रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल इकाइयों को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी उत्पादन बढ़ाने को कहा गया है. हालांकि होटलों और रेस्तरां के लिए एलपीजी सप्लाई पर सीमित प्रतिबंध लगाए गए हैं, लेकिन अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को इससे छूट दी गई है.

इधर दिल्ली सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि राजधानी में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पर्याप्त स्टॉक होने की पुष्टि की. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक जमाखोरी से बचें, क्योंकि ईंधन की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP