LPG Gas Shortage | Iran Israel War | Ayodhya Ram Rasoi

Share to your loved once


Last Updated:

Ayodhya Ram Rasoi News: ईरान-इजरायल युद्ध के चलते भारत में कमर्शियल एलपीजी की भारी किल्लत हो गई है. अयोध्या की प्रसिद्ध ‘राम रसोई’ में गैस न होने से ताला लग गया है, वहीं दिल्ली की ‘अटल कैंटीन’ और तमिलनाडु की ‘अम्मा कैंटीन’ की मुफ्त और सस्ती भोजन सेवाओं पर भी बंद होने का खतरा मंडरा रहा है. सरकार द्वारा घरेलू गैस को प्राथमिकता देने से कमर्शियल सप्लाई ठप है. जानिए अगले कुछ दिनों में फ्री में भोजन खिलाने वाली कौन-कौन सी कैंटीन बंद या प्रभावित हो सकती हैं.

अयोध्या का 'राम रसोई' बंद, अगला नंबर किसका? ईरान-इजरायल युद्ध का दिखने लगा असरZoom

क्यों पैदा हुआ यह गैस संकट?

अयोध्या. पश्चिम एशिया में सुलग रही ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की चिंगारी अब भारत की उन रसोइयों तक पहुंच गई है, जो लाखों गरीबों और श्रद्धालुओं का पेट भरती हैं. स्ट्रैट ऑफ हॉर्मुज से होने वाली गैस सप्लाई बाधित होने के कारण भारत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों का अकाल पड़ गया है. इसका सबसे बड़ा और भावुक असर अयोध्या में देखने को मिला है, जहां वर्षों से अनवरत और बिने रुके चल रही ‘राम रसोई’ के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं. ऐसे में बड़ा सवाल क्या उन फ्री के रसोई पर भी असर पड़ने वाला है, जो दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक में हैं?

राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर के पास स्थित प्रसिद्ध अमावा मंदिर द्वारा संचालित ‘राम रसोई’ के बाहर एक चौंकाने वाला नोटिस चस्पा किया गया है. इसमें लिखा है- ‘देश में कुकिंग गैस की भारी किल्लत के कारण आज की राम रसोई स्थगित की जाती है.’ यह वही रसोई है जो रोजाना 10,000 से 20,000 श्रद्धालुओं को मुफ्त में भरपेट भोजन कराती थी.

मंदिर प्रबंधन ने क्या कहा?

मंदिर प्रबंधन का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है. हालांकि प्रबंधन अब लकड़ी और कोयले जैसे पारंपरिक विकल्पों पर विचार कर रहा है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों का खाना चूल्हे पर बनाना एक बड़ी चुनौती है. सिर्फ राम रसोई ही नहीं, हनुमानगढ़ी के मशहूर लड्डू और अन्य भंडारों पर भी गैस संकट की मार पड़ी है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP