‘गरीब’ हमजा के हाथ में 21 लाख की घड़ी, धुरंधर 2 के ट्रेलर में दिखे 3 शॉकिंग सीन, ओपनिंग पर टूटेंगे सभी रिकॉर्ड
Last Updated:
Ranveer Singh Dhurandhar 2 Reasons Watch : धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं. इन चार दिनों ने ट्रेलर को अब तक 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. धुरंधर 2 फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त बेताबी है. मूवी ने रिलीज से पहले ही लगभग 24 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. माना जा रहा है कि मूवी 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेगी. ओपनिंग डे पर ही धुरंधर 2 सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. धुरंधर 2 की धमक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यश ने अपनी फिल्म टॉक्सिक की रिलीज टाल दी है. हमजा के हाथों में महंगी घड़ी देखकर फैंस हैरान हैं. धुरंधर 2 के ट्रेलर में ऐसे 3 शॉकिंग सीन है जिनका जवाब तलाशने की कोशिश में फैंस लगे हुए हैं.
धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर दर्शकों की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है. ट्रेलर में एक से बड़कर एक शॉकिंग वैल्यू सीन हैं. रणवीर सिंह एक सीन में 22 लाख की कीमत की रोलेक्स वॉच पहने नजर आते हैं. उनकी डायरी में बड़े साहब का भी जिक्र है. यलीना किसी पर गन तानती नजर आ रही है. ऐसे कई सीन जो दर्शकों को खूब पसंद आए लेकिन उनके पीछे की कहानी क्या है, इसे हर कोई जानना चाहता है. ऐसे ही कुछ सीन के पीछे की जानकारी हमने जुटाने की कोशिश की है.
धुरंधर 2 के ट्रेलर की शुरुआत जहूर मिस्त्री की लाइन ‘पड़ोस में रहते हैं, गूदे भर का जोर लगा लो, और बिगाड़ लो, जो बिगाड़ सकते हो’. यह सीन डायरेक्टर आदित्य धर की ओर से ‘धुरंधर’ की यादें ताजा करने, जख्म कुरेदने के लिए की गई हैं. दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर के सबसे पहले टीजर की शुरुआत में भी इसी से मिलती -जुलती कुछ लाइनें थीं. उसमें कहा गया था, ‘बहुत साल पहले मुझसे किसी ने कहा था कि पड़ोस में रहते हैं, गूदे भर का जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो, अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है’. धुरंधर की लास्ट सीन में अचानक थीम रेड हो जाती है.
रोचक बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत पहले ब्लैक थीम से जहूर मिस्त्री की लाइन से होती है, फिर अचानक अजय सान्याल का चेहरा स्क्रीन पर उभरता है और थीम रेड हो जाती है. इस बात के लिए डायरेक्टर आदित्य धर प्रशंसा के पात्र हैं कि उन्होंने फिल्म का हर सीन-फ्लैशबैक इतना सटीक रखा है कि दर्शक कायल हैं. यानी दोनों फिल्मों की शुरुआत को कनेक्ट किया गया है. जहूर मिस्त्री ने जो कहा था उसका जवाब धुरंधर 2 के पूरे ट्रेलर में मिलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
धुरंधर 2 के पूरे ट्रेलर में इस बार दिखाया जाता है कि जसकीरत सिंह रांगी किस तरह से ल्यारी में वीभत्स तरीके से अपने मिशन को अंजाम देता है. एक-एक करके वहां पर भारत के दुश्मनों की मौत की स्क्रिप्ट लिखता है और फिर उस स्क्रिप्ट के मुताबिक सबको ठिकाने लगाता है. धुरंधर 2 में रिवेंज की कहानी ही सेंटर प्वॉइंट पर है. धुरंधर 2 के ट्रेलर में हमजा डायरी में रहमान डकैत का नाम पेन से काटता है. यह इस बात का संकेत है कि रहमान डकैत का चेप्टर उसने खत्म कर दिया है. हमजा इतने जोर से नाम काटता है कि डायरी का पेज फट जाता है, यह उसके गुस्से को दिखाता है.
अगले सीन में रहमान बलोच और उजैर बलोच के पोस्टर में आग, अरशद पप्पू और रिजवान वहीं पास में खड़े नजर आते हैं. इससे साफ बता चलता है कि रहमान डकैत की मौत के बाद गैंगस्टर हाजी लालू के बेटे अरशद पप्पू का ल्यारी पर कब्जा हो गया है. अरशद के साथ खड़ा रिजवान भी भारत का जासूस है. यानी भारत के तीन जासूस ल्यारी में थे. जसकीरत सिंह रांगी और रिजवान को साथ में ट्रेनिंग लेते दिखाया गया है. जसकीरत सिंह रांगी हमजा बन गया और रहमान डकैत की गैंग में शामिल हो गया, वहीं रिजवान अरशद पप्पू की गैंग का मेंबर बन गया.
धुरंधर 2 के ट्रेलर में हमजा के कुल 3 अटैक दिखाए गए हैं. एक आयरन की फायर बॉल के साथ, दूसरा आयरन गेयर के साथ और तीसरा कंक्रीट के साथ. हमजा एक सीन में वही सिगरेट पीते नजर आता है जो रहमान डकैत पीता था. यह इस बात का हिंट है कि वह ल्यारी का किंग बन गया है. इतना ही नहीं, उसके हाथ में 21 लाख की कीमत की रोलेक्स वॉच भी नजर आती है. हमजा के हाथ में इतनी महंगी घड़ी देखकर फैंस हैरान हैं. इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि ल्यारी का किंग बनने की बाद हमजा किस तरह की लाइफ जी राह था, यह बताने की कोशिश इस घड़ी के सीन से की गई है.
ट्रेलर में जसकीरत सिंह रांगी की पिछली जिंदगी, अपने मां-बाप की मौत का बदला लेने का सीन भी है. ट्रेलर में ऑपरेशन धुरंधर कैसे बनाया गया, इसकी एक झलक दिखाई देती है. धुरंधर 2 में डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी एक्ट्रेस यमी गौतम भी नजर आएंगे. उन्होंने न्यूज 18 को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो धुरंधर 2 देख चुकी है. यह मूवी काफी इमोशनल रहने वाली है. यानी जसकीरत सिंह रांगी की कहानी दर्दनाक रहेगी जिससे दर्शक जुड़ाव महसूस करेंगे.
ट्रेलर में जब जसकीरत सिंह रांगी का इंट्रोडक्शन होता है तो उसके पीछे एक चक्र सा घूमते हुए दिखाया जाता है. इस चक्र को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की फैंस थ्यूरी घूम रही हैं. एक थ्यूरी के मुताबिक, यह चक्र नटराज जैसा है. भगवान शिव के तांडव का प्रतीक है. दूसरी थ्यूरी के मुताबिक, चक्र भगवान विष्णु के सुदर्शन चर्क का प्रतीक है. जसकीरत भी अपने परिवार के साथ हुए अत्याचार का बदला लेता है. अधर्म का नाश करता है. गौरतलब है कि धुरंधर के पहले पार्ट में भागवग गीता का रेंफरेंस दिया गया था.
लश्कर ए तैयबा के साजिर मीर और मेजर इकबाल से भी फाइट दिखाई गई है. मेजर इकबाल की फाइट हमें क्लाइमैक्स में दिखाई देगी. धुरंधर का पहला पार्ट जहां रहमान डकैत के नाम रहा, वहीं धुरंधर पार्ट 2 पूरी तरह से मेजर इकबाल पर फोकस रहेगा. मेजर इकबाल का किरदार पाकिस्तानी आतंकवादी और ISI के साथ मिलकर काम करने वाले कुख्यात मिलिटेंट मोहम्मद इलियास कश्मीरी पर आधारित है. वो हमजा का सिर काटने की बात कर रहा है. कभी परवेज मुशर्रफ के लिए हीरो बना इलियास कश्मीरी उसकी जान का दुश्मन बन गया था. वह अलकायदा में शामिल हो गया था. 2011 में अमेरिका की ओर से की गई एयर स्ट्राइक में मारा गया था. पाकिस्तान की सेना उसकी जान की दुश्मन बन गई थी. ट्रेलर में साफ दिखाई देता है कि हमजा अपनी ओर पाकिस्तानी सेना को मिला लेता है और मेजर इकबाल के घर पर हमला करता है.