भारतीय विकेटकीपर ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद बताया एक दर्दनाक सच, सीने में छुपाए रखा बहुत बड़ा दर्द

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

विकेटकीपर ने वर्ल्ड कप के बाद बताया दर्दनाक सच, सीने में छुपाए रखा बड़ा गम

Last Updated:

Jitesh Sharma reactions: जितेश शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुना गया था तब वह बहुत निराश थे. लेकिन जब उन्होंने अपने पिता को बीमार देखा और उनके साथ उन्होंने समय गुजारा तब उन्हें यह अहसास हुआ कि उन्हें टीम से ज्यादा पिता के साथ रहना जरूरी थी. टी20 विश्व कप से पहले जितेश के पिता का निधन हो गया. जितेश ने अपने पिता के निधन पर अब चुप्पी तोड़ते हुए सीने में दबाए दर्द को बयां किया है.

विकेटकीपर ने वर्ल्ड कप के बाद बताया दर्दनाक सच, सीने में छुपाए रखा बड़ा गम Zoom

जितेश शर्मा ने पिता के निधन का दर्द अपने सीने में दबाए रखा.

नई दिल्ली. जितेश शर्मा को जब भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर किया गया तो उन्हें बुरा लगा, लेकिन अब उन्हें लगता है कि अपने पिता के आखिरी दिनों में उनके साथ रहना इससे कहीं ज्यादा जरूरी था. उनके पिता मोहन शर्मा का एक फरवरी को बीमारी के बाद निधन हो गया था. जितेश ने बताया कि जब उन्हें टीम में नहीं चुने जाने की खबर मिली तो वह थोड़े दुखी हुए, लेकिन समय के साथ यह दुख कम हो गया. वर्ल्ड कप से बाहर होने का दुख जल्दी ही उनके लिए एक बड़ी निजी चुनौती में बदल गया.

जितेश ने कहा कि उनके पिता के बीमार होने और फिर उनके जाने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि अब परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है. उन्होंने कहा कि वह अपनी मां, भाई और परिवार का ख्याल रखते हैं और अपनी भावनाएं उनके सामने नहीं दिखाते. जितेश ने कहा कि उन्होंने अपने करियर के साथ-साथ इस दुख के साथ जीना सीख लिया है. उन्होंने कहा कि उनके पिता उनके लिए हीरो थे और अगर वह आज होते तो यही कहते कि जाओ और प्रैक्टिस करो, मेरी चिंता मत करो. जितेश ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है.

जितेश शर्मा ने पिता के निधन का दर्द अपने सीने में दबाए रखा.

भारतीय टीम के विकेटकीपर जितेश शर्म ने टीम के साथी रिंकू सिंह की भी मिसाल दी और कहा कि निजी मुश्किलों के बाद मैदान पर लौटने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए. टीम में संजू सैमसन और इशान किशन जैसे विकेटकीपर बल्लेबाजों की मौजूदगी पर जितेश ने कहा कि वह इसे अलग नजरिए से देखते हैं और मानते हैं कि दो विकेटकीपर एकादश में हो सकते हैं और तीसरा फिनिशर के तौर पर खेल सकता है. जितेश ने विराट कोहली से मिली प्रेरणा के बारे में भी बात की और कहा कि उनके जज्बे की बराबरी करना आसान नहीं है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP