8 फूड जिसमें नहीं खर्च होगी ज्यादा गैस, बस 1 बार उबालना होगा पानी, तैयार हो जाएंगी डिश
Last Updated:
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी महसूस किया जा रहा है. कई जगहों से एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं. बढ़ती गैस की कीमतों और व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण लोग ऐसे फूड ऑप्शन ढूंढते हैं जो जल्दी बन जाएं और जिनमें ज्यादा गैस भी खर्च न हो. कई ऐसी डिश हैं जिन्हें बनाने के लिए लंबे समय तक गैस जलाने की जरूरत नहीं पड़ती. बस एक बार पानी उबाल लें और उसी में कुछ चीजें डालकर थोड़ी देर ढक दें, डिश तैयार हो जाती है. ये फूड न सिर्फ समय और गैस बचाते हैं बल्कि हेल्दी भी होते हैं. खासकर सुबह के नाश्ते या हल्के खाने के लिए ये बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं.
ओट्स ऐसी ही एक आसान और हेल्दी डिश है. ओट्स बनाने के लिए बस पानी या दूध को एक बार उबालें और उसमें ओट्स डालकर 2–3 मिनट ढककर रख दें. कुछ ही देर में ओट्स नरम हो जाते हैं और खाने के लिए तैयार हो जाते हैं. इसमें फल, ड्राई फ्रूट या सब्जियां मिलाकर इसे और पौष्टिक बनाया जा सकता है.
सूजी का हल्का उपमा भी कम गैस में बनने वाली डिश है. अगर सूजी पहले से हल्की भुनी हुई हो, तो उबलते पानी में डालकर कुछ ही मिनट में यह तैयार हो जाती है. इसमें मटर, गाजर या मूंगफली डालकर इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ाया जा सकता है.
दलिया भी कम गैस में बनने वाला पौष्टिक भोजन है. उबलते पानी में दलिया डालकर थोड़ी देर ढक दें, यह नरम होकर तैयार हो जाता है. इसे नमकीन या मीठा दोनों तरह से बनाया जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पोहा भी जल्दी बनने वाली डिश है. पोहा को हल्का धोकर उबलते पानी की भाप में कुछ मिनट रखने से यह नरम हो जाता है. इसमें मूंगफली, प्याज और हल्दी डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है.
इंस्टेंट सूप भी एक अच्छा विकल्प है. बस उबलते पानी में सूप पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें और कुछ ही मिनट में गर्मागर्म सूप तैयार हो जाता है.
स्वीट कॉर्न भी बहुत जल्दी तैयार हो जाता है. उबलते पानी में कॉर्न डालकर कुछ मिनट पकाएं और हल्का नमक डालकर खा सकते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ फाइबर से भरपूर होता है.
कप नूडल्स भी कम गैस में बनने वाला आसान विकल्प है. बस एक कप में नूडल्स डालकर उस पर उबलता हुआ पानी डाल दें और 3-4 मिनट के लिए ढक दें. कुछ ही देर में यह तैयार हो जाता है और हल्के खाने के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है.
खिचड़ी भी कम गैस में तैयार होने वाला अच्छा विकल्प है. बस उबलते पानी में मिक्स डालकर कुछ मिनट ढक दें, यह जल्दी पककर तैयार हो जाती है और पेट के लिए भी हल्की मानी जाती है.