चूड़ी की छोटी दुकान से JEE Mains तक का सफर! जयपुर के मयंक ने 97.23 पर्सेंटाइल से रचा प्रेरणा का नया रिकॉर्ड, देखें वीडियो

Share to your loved once


X

title=

चूड़ी की दुकान वाले के बेटे मयंक ने JEE Mains में पाए 97.23 पर्सेंटाइल

 

arw img

Kota Success Story : जयपुर के मालवीय नगर निवासी मयंक कुमार ने कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों के दम पर जेईई मेन्स परीक्षा में 97.23 पर्सेंटाइल हासिल कर प्रेरणादायक मिसाल पेश की है. मयंक के पिता जगदीश प्रसाद कोली शहर में चूड़ियों की छोटी सी दुकान चलाते हैं और सीमित आय के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी. शुरुआत में मयंक को परीक्षा में केवल 67 पर्सेंटाइल मिले थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी कमजोरियों पर लगातार काम किया. रिश्ते के भाई की सलाह पर उन्होंने कोटा के एक कोचिंग संस्थान में दाखिला लेकर अनुशासित माहौल में तैयारी शुरू की. नियमित टेस्ट, शिक्षकों के मार्गदर्शन और पिता के हौसले ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी. आज उनकी सफलता से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है और अब मयंक का लक्ष्य आईआईटी में प्रवेश हासिल करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP